एसईसीएल के 3 कार्यकारी निदेशक एम.के.प्रसाद, एस.एम. चौधरी एवं एस.के. पाल को मिला अन्य कोयला कम्पनियों का अतिरिक्त प्रभार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 02 जनवरी 2021। एसईसीएल के निदेशक मण्डल से 3 कार्यकारी निदेशकों को कोलइण्डिया की अन्य अनुषंगी कम्पनियों में डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये सभी कार्यभार दिनांक 01 जनवरी 2022 से प्रभावी हैं। इस संबंध में दिनांक 27 दिसंबर 2021 को कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के अवर सचिव के हस्ताक्ष्ज्ञर से कोलइण्डिया लिमिटेड के चेयरमेन को इस संबंध में स्वीकृति प्रेषित की गयी थी। दिनांक 01 जनवरी 2022 से प्रभावी इस अतिरिक्त कार्यभार अंतर्गत एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) एम.के. प्रसाद को एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह प्रभार आगामी छैः महिनों अथवा नए आदेश तक प्रभावी रहेगा। एसईसीएल के निदेशक (वित्त) एस.एम. चौधरी को अनुषंगी कम्पनी डब्ल्यूसीएल, नागपुर के निदेशक (वित्त) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह प्रभार आगामी 3 महिनों अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। कम्पनी के निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटैड, सम्बलपुर के निदेशक तकनीकी का अतिरिक्त प्रभार प्रदाय किया गया है जो कि आगामी छैः महिनों अथवा नए आदेश तक प्रभावी रहेगा। एसईसीएल के 3 कार्यकारी निदेशकों को मिली इस दोहरी जिम्मेदारी से अधिकारी-कर्मचारी गर्वित हैं, वहीं इससे कम्पनी की साख में भी वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Next Post

सद्दाम हुसैन की बेटी का संदेश: एक-दूसरे को माफ कर अरब के बदलाव में भूमिका निभाएं इराकी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बागदाद 02 जनवरी 2022। इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को फांसी देने के 15 साल बाद उनकी बेटी रगद हुसैन ने देश के लोगों से एकता दिखाने और अरब जगत में बदलाव लाने के लिए उनकी भूमिका अदा करने को कहा है। रगद ने कहा, […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण