ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से चार लोगों की मौत, 10 से अधिक लोग घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर 15 दिसंबर 2024। ग्वालियर में शनिवार रात करीब ग्यारह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना घाटीगांव में आंतरी-तिलावली तिराहा की है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सहरिया आदिवासी समाज के लोग थे।मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल है। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियों की मदद से जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही उनके बेहतर इलाज के इंतजाम करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए।

ग्वालियर के घाटीगांव के कैंथ गांव से शनिवार शाम चार बजे सहारिया आदिवासी समाज के 31 लोग पई खो गांव के जंगल में शतावरी वन औषधि की जड़ खोदने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से गए थे। काम खत्म होने के बाद औषधि की जड़ ट्रॉली में भरकर सभी लौट रहे थे। रास्ते में आंतरी तिलावली तिराहे से आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली के सामने एक भैंस आ गई। इसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर का स्टियरिंग से कंट्रोल छूट गया, इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

इस हादसे में एक नाबालिग, दो महिलाओं समेत चार लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। घाटीगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी, एएसपी और डीएसपी स्पॉट पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही चारों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Leave a Reply

Next Post

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में कलह, अधिकारी आपस में ही भिड़े

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कराची 15 दिसंबर 2024। भारत के सीमा पार यात्रा करने से इनकार करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी हाइब्रिड प्रारूप में करने का फैसला किया है। इससे पीसीबी के अंदर ही असंतोष पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण