अयोध्या: राम मंदिर परिसर में चली गोली, सुरक्षा में तैनात जवान की मौत; घटना से मचा हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 19 जून 2024। अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की बुधवार सुबह अपने ही हथियार से चली गोली लगने से मौत हो गई । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे घटी। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) का जवान शत्रुघ्न विश्वकर्मा (25) यहां कोटेश्वर मंदिर के सामने वीआईपी गेट के पास तैनात था। पुलिस ने कहा कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह घटना आकस्मिक है या आत्महत्या की है।

पिछले साल 25 अगस्त को घटी इसी तरह की घटना में राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी) के एक कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई थी। तब भी बताया गया था कि उन्हें अपने ही सर्विस हथियार से गोली लगी थी। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा ने जल संकट को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, मुफ्त पानी योजना को बताया ढ़ोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 जून 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर बुधवार को शहर में विरोध-मार्च निकाला और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की। भाजपा की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'