आतंकी हमलों के बाद कठुआ में हाई लैवल मीटिंग, पंजाब के DGP सहित कई बड़े अधिकारी शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू कश्मीर 11 जुलाई 2024। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में कई बड़े सुरक्षा अधिकारियों की एक मीटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर यह बैठक रखी गई है। इस मीटिंग के लिए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव कठुआ पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इस हाई लेवल मीटिंग में बी.एस.एफ. के डी.जी. भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के डी.जी.पी. इस बैठक दौरान कई अधिकारियों से आतंकी मुद्दों पर बात करेंगे। इस मीटिंग में खुफिया एजेंसियों के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों में कई जवान भी शहीद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में इन आतंकी हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए उक्त बैठक रखी गई है। बता दें कि यह बैठक कठुआ में हो रही है और इस बैठक में पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव, बी.एस.एफ. के डी.जी. और आर.आर. स्वैन आतंकियों से निपटने और आतंकी हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मीटिंग में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। मीटिंग खत्म होने के बाद इसकी एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

भारत के पाकिस्तान की यात्रा करने पर आई बड़ी जानकारी, आईसीसी से यह मांग कर सकता है बीसीसीआई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जुलाई 2024। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होना है और इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बात पर सभी की नजरें है कि भारतीय टीम इस टूर्नाीमेंट के लिए पड़ोसी देश […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस