दो दिन से लापता 6 साल के बच्चे का नाले में मिला शव

Indiareporter Live
शेयर करे

इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 21 अगस्त 2026।जगदलपुर के घोटिया थाना क्षेत्र के सुधापाल गांव में उस वक्त मातम और सनसनी फैल गई, जब दो दिन से लापता 6 वर्षीय बच्चे का शव गांव के ही सुधापाल नाले से बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घोटिया थाना प्रभारी वेदलाल नाग के मुताबिक, सुधापाल निवासी लखेश्वर मौर्य (6) 19 अगस्त की सुबह मोहल्ले के कुछ बच्चों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं पहुंचने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जब दिनभर तलाश के बावजूद बच्चे का पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गुमशुदा बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिस और ग्रामीणों की टीम आसपास के संभावित स्थानों पर बच्चे को खोजती रही।

गुरुवार सुबह गांव के कुछ लोग सुधापाल नाले की तरफ पहुंचे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में पड़े एक बच्चे के शव पर गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पहचान किए जाने पर शव लखेश्वर मौर्य का निकला। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहंडीगुड़ा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। बच्चे का शव मिलने से गांव में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

इंद्रदेव से प्रार्थना काम न आई अब भगवान गणेश का सहारा

शेयर करेबारिश के लिए तरस रहा इंदौर इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 21 अगस्त 2026। मालवा निमाड़ समेत मध्यभारत का सबसे समृद्ध शहर बारिश की कमी से जूझ रहा है। इंदौर में बारिश का कोटा अभी 20 इंच दूर है और अगस्त आधे से अधिक निकल चुका है। मौसम विशेषज्ञों के […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर