इंद्रदेव से प्रार्थना काम न आई अब भगवान गणेश का सहारा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 21 अगस्त 2026। मालवा निमाड़ समेत मध्यभारत का सबसे समृद्ध शहर बारिश की कमी से जूझ रहा है। इंदौर में बारिश का कोटा अभी 20 इंच दूर है और अगस्त आधे से अधिक निकल चुका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो आने वाले समय में शहर में गंभीर जल संकट पैदा हो सकता है। 

भगवान गणेश से बारिश की गुहार
हाल ही में खजराना मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई और उसमें भी यह मुद्दा उठा। शहर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने के लिए की गई प्रार्थना की तर्ज पर अब बारिश के लिए भी भगवान गणेश से प्रार्थना की जाएगी। कलेक्टर शुभम वर्मा ने कहा कि इंदौर पर आने वाली हर विपदा के समय भगवान गणेश से प्रार्थना की जाती है और अल्प वर्षा को लेकर भी इस पर विचार किया जा रहा है। इंदौर आज जो भी है उसमें भगवान खजराना गणेश का आशीर्वाद है और जब भी यहां कोई परेशानी आई है तो भगवान गणेश से प्रार्थना की जाती है। 

पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने भी की थी पूजा 
इंदौर में बारिश न होने पर पांडुरंगपुरा स्थित प्राचीन इंद्रदेव मंदिर में पूजा की परंपरा है। इसी क्रम में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन ने बीते शनिवार को मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा की थी। हालांकि इसके बाद भी शहर में बारिश में कोई उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।

मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त तक इंदौर में केवल 16 से 17 इंच बारिश दर्ज की गई है जो पिछले साल की तुलना में 6 इंच कम है। मौसम वैज्ञानिक आनंद हरसाना के मुताबिक अगले सप्ताह केवल हल्की बारिश की संभावना है हालांकि कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इंदौर के आसपास खूब बारिश, शहर क्यों रह गया सूखा…
पर्यावरणविद् ओपी जोशी ने बताया कि पिछले कुछ साल में प्रकृति का पूरा सिस्टम ही तबाह हो गया है। पहले मानसून पूरे भारत में एक जैसा आता था और अब कहीं ज्यादा पानी गिरता है और कहीं कम पानी गिरता है। इसका सबसे बड़ा कारण है हर जगह जंगलों का कटना, तालाबों और जल संरचनाओं का सूखना। शहरों से इतनी गर्मी, धुआं और जहरीली गैसें निकलती रहती हैं कि कई बार बारिश गिरने के लिए अनुकूल मौसम ही नहीं बन पाता। इस वजह से हम यह दृश्य देख रहे हैं कि कहीं पर बहुत अधिक बारिश है और कहीं पर सूखा पड़ रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

छात्राओं ने सैनिकों के लिए बनाई राखी

शेयर करेपत्रों में लिखी दिल की बात; बोलीं- ‘भैया के नाम आपकी वीरा का सलाम’ इंडिया रिपोर्टर लाइव उज्जैन, 21 अगस्त 2026। एक हाथ में राखी, दूसरे हाथ में भाइयों के लिए पत्र और दिल से आशीर्वाद… आज ऐसा ही नजारा उज्जैन के एक स्कूल में दिखाई दिया। यहां छात्राओं […]

You May Like

बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण....|....जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान....|....‘जोश टीम’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति....|....छत्तीसगढ़ में जंगलराज जैसे हालात, अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का खौफ नहीं गृहमंत्री इस्तीफा दे - कांग्रेस....|....गलती करे विभाग और सजा भुगते कर्मचारी? वेतन वृद्धि रोकना कर्मचारियों के साथ अन्याय है - कांग्रेस....|....पूंजीपति मित्रों के लोन राइट ऑफ हो रहे हैं, आम जनता की ईएमआई बढ़ते जा रही है - कांग्रेस....|....मुंबई में सजा आयरलैंड का शिक्षा मंच, 17 संस्थानों ने छात्रों को दिए नए अवसरों के संकेत....|....सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी....|....दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में एक्शन....|....11 सूत्री मांगों को लेकर 33 जिलों में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन