हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 15 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज, 14 अगस्त 2026 को एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार कॉलोनी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की।

तिरंगा रैली को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी, हिमांशु जैन निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भी रैली में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

रैली का शुभारंभ एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार से हुआ तथा यह रवीन्द्र भवन, वसंत विहार में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक मार्च किया। रैली के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा” के संकल्प को दोहराते हुए देश के प्रति अपने गौरव, सम्मान एवं समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम ने पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करते हुए सभी प्रतिभागियों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।

Leave a Reply

Next Post

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बालौदाबाजार में किया ध्वजारोहण

शेयर करेस्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 15 अगस्त 2026। 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बलौदाबाजार जिले में देशभक्ति की भावना  के साथ हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण मे मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह के सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय पंडित चक्रपणी […]

You May Like

भारत बनाम वेस्टइंडीज: टीम इंडिया की जीत से हैरान हुआ पाकिस्तान....|....विदेश में आशियाना चाहते हैं 74 फीसदी भारतीय उद्यमी....|....एलपीजी की कीमतों में उछाल....|....मेरठ का नीला ड्रम कांड: लव मैरिज के बाद मुस्कान की जिंदगी में लौटा बचपन का दोस्त....|....सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का किया सम्मान....|....भागीरथपुरा जांच रिपोर्ट- जनप्रतिनिधियों को नहीं माना हादसे का जिम्मेदार....|....जल संकट: निगम ने घर-घर सर्वे शुरू किया....|....पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर की एयरस्ट्राइक....|....270 से ज्यादा पादरियों ने दशकों तक 1,000 बच्चों का किया यौन शोषण....|....महासागरों में रिकॉर्ड गर्मी: 23 जेटाजूल ऊर्जा से पिघल रहा समुद्री जीवन