छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित : 9 सितम्बर तक भेज सकते हैं आवेदन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर. 25 अगस्त 2020। राज्य शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एजेंसी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए कार्यपालन अभियंता (सिविल) या इससे उच्च पद से सेवानिवृत्त अभियंताओं तथा छत्तीसगढ़ व पड़ोसी राज्यों के इंजीनियरिंग या पॉलिटेक्निक कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों (सिविल इंजीनियरिंग) से आवेदन मंगाया गया है। आवेदकों को इन व्यावसायिक योग्यताओं के साथ ही सड़क निर्माण एवं इसके रखरखाव का अनुभव होना आवश्यक है।

इम्पैनलमेंट के लिए पात्रता की शर्तों, स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के कर्तव्यों, मानदेय और यात्रा भत्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के गुणवत्ता नियंत्रण प्रकोष्ठ से कार्यालयीन दिवसों एवं समय में प्राप्त की जा सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितम्बर 2020 है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण का गठन छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के क्रियान्वयन के लिए किया गया है।  

स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के रूप में कार्य करने के इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन मुख्य अभियंता एवं राज्य गुणवत्ता समन्वयक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, विकास भवन, सिविल लाइन, रायपुर को भेज सकते हैं। अभिकरण ने एनआरआईडीए में नेशनल क्वालिटी मॉनिटर और दूसरे राज्यों में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर के रूप में इम्पैनल्ड अधिकारियों तथा 31 अगस्त 2020 को 68 साल की उम्र पूरी करने वाले अधिकारियों को आवेदन नहीं करने कहा है।  

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक डोम राजा जगदीश चौधरी का निधन ,पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 अगस्त 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के डोम राजा जगदीश चौधरी के निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने डोम राजा को सनातन परंपरा का संवाहक बताते हुए कहा कि वे काशी की संस्कृति में रचे-बसे थे। पिछले साल 2019 के […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग