मुख्यमंत्री रेडियावार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में प्रदेशवासियों से हुए रू-ब-रू

indiareporterlive
शेयर करे

महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर साझा किए विचार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली की दी बधाई

इंडिया रिपोर्टर लाइव 
बिलासपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी मासिक रेडियोवार्ता ‘लोकवाणी’ की 8वीं कड़ी में ’महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों के साथ विचार साझा किए।
मुख्यमंत्री ने रेडियोवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ में स्त्री-पुरूष अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है और इसमें लगातार सुधार हो रहा है। आदिवासी अंचलों में तो महिलाओं की संख्या पुरूषों से भी अधिक है। जो देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण है। छत्तीसगढ़ में महिला सम्मान को उनके अधिकारों और स्वावलंबन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त बनाने के लिए स्वावलंबन और रोजगार के उपायों, महिलाओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोकवाणी में मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से उत्पन्न वातावरण का जिक्र करते हुए कहा कि इन दिनों ‘कोरोना वायरस’ की बहुत चर्चा है। आप डरें नहीं। बचाव के उपायों को समझें और अपनाएं। सरकार ने उपचार की पूरी तैयारी कर रखी है।
मुख्यमंत्री ने लोकवाणी के माध्यम से प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और रंगो के त्यौहार होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद होली है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है। साथ ही रंगों में रंग मिलाने का अर्थात हर इंसान के बीच समन्वय, सद्भाव और सौहार्द्र का त्यौहार है। आप सबको होली की शुभकामनाएं। श्री बघेल ने 20 मार्च को ‘भक्त माता कर्मा जयंती’ तथा वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का बलिदान दिवस  का उल्लेख करते हुए कहा कि एक ओर त्याग, भक्ति और अध्यात्म का शिखर तो दूसरी ओर पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान। मातृ-शक्ति के इन दोनों स्वरूपों को नमन। उन्होंने नवरात्र और चेट्रीचंड पर्व की बधाई भी प्रदेशवासियों को दी।

सामग्रियों को शासकीय खरीदी में पूरी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिलों में स्थानीय स्तर पर महिला स्व-सहायता समूह, वो चाहे गौठान से जुड़े हों या किसी अन्य कार्य से, उनके द्वारा निर्मित सामग्री के विपणन के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। सरकार की विभिन्न संस्थाओं, स्कूल, छात्रावास या अन्य शासकीय विभागों में जरूरत के अनुसार खरीदी में ऐसे समूहों को पूरी प्राथमिकता मिलेगी।
बिलासपुर के लखीराम आॅडिटोरियम में लोकवाणी सुनने की व्यवस्था की गई थी। इसमें कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, महापौर श्री रामशरण यादव, आयुक्त नगर निगम श्री प्रभाकर पाण्डेय, पार्षद श्री विजय केशरवानी एवं श्री अजय यादव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.उईके एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के मार्गदर्शन में जोरदार स्वागत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर । प्रदेश के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू जिले प्रवास के दौरान कोनी स्थित बिलासा ताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे, इस अवसर पर बेलतरा बिलासपुर के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास, मार्गदर्शक जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 1, […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार