राजधानी के बाजार हो रहे गुलजार, सोना-चांदी से लेकर मिट्टी के दीयों की खरीददारी में उमड़ी भारी भीड़

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर : दीपावली का त्यौहार पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. दीपावली का प्रारंभ धनतेरस से माना जाता है, इस बार आज 25 अक्टूबर को धनतेरस का त्यौहार है.धनतेरस के दिन राजधानी रायपुर में सुबह से ही बाजार पूरी तरह सजे नजर आ रहे है. गोलबाजार में लोग बर्तन और मिट्टी के दीयों के साथ ही घरों की सजावट के लिए मोमबत्ती, लाइट और पटाखे खऱीद रहे हैं. बारिश होने की वजह से बाजारों में थोड़ा प्रभाव देखा गया है. लेकिन जिस तरह से आज भीड दिख रही है. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कारोबारी आसमान छूने वाली है.

सोना, चांदी, बर्तन और कपड़े जैसी जरुरी चीजों को खरीदने के लिए शहर के गोलबाजार, सदर बाजार, पंडरी मार्केट में दुकानों पर जमकर भीड़ देखी जा सकती है. कल गुरूवार को भी बाजार में भीड़ के चलते शाम को पैर रखने की जगह नहीं मिल रही थी. शहर की सोने चांदी की दुकानों पर भी लोगों की जमकर भीड़ देखी जा रही है. खासकर सोने और चांदी के सिक्के लोग सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं.

चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा ने कहा कि बाजार में जबरदस्त रौनक दिख रही है व्यापारियों में भी खुशी की लहर है. प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. कर्जमाफी और बोनस के माध्यम से उसका असर बाजार में दिख है.

अशोक कांकरिया,ज्वेलर्स से अंकित कांकरिया ने बताया कि इस दिवाली लाइट वेट ज्वेलरी की भारी डिमांड है. सराफा बाजार में भी लोगों की भारी भीड़ है. लोगों को नए नए वेरायटी देने की कोशिश की जा रही है.

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की दी बधाई और शुभकामनाएं

शेयर करेरायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने धनतेरस की पूर्व संध्या पर अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस से दीपोत्सव पर्व की शुरूआत हो जाती है. इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग