कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, चार दोस्तों समेत छह की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शाहजहांपुर 06 मई 2025। शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र में इको कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर होने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हुई है। ये चारों दोस्त बताए गए हैं। वहीं, इको कार में सवार दो लोगों की जान गई है। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक मदनापुर थाना क्षेत्र में काबिलपुर गांव के सामने पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले सोमवार की रात करीब 11 बजे बरेली की ओर जा रही बाइक और मदनापुर की ओर से इको कार आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण था कि बाइक में आग लग गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

हादसे में इन लोगों की हुई मौत 
हादसे में इको कार में सवार बरेली के फरीदपुर के गांव करनपुर के रहने वाले सुधीर (40 वर्ष) और सोनू (18) की मौत हो गई। बाइक पर सवार तिलहर के नजरपुर कस्बे के रहने वाले रवि (20 वर्ष), आकाश (20 वर्ष), दिनेश (19 वर्ष) और अभिषेक (19 वर्ष) की मौत हो गई। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। 

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना 
हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे के शिकार लोगों को सीएचसी फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सूचना पाकर परिजन भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मंगलवार सुबह मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चार लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, कई प्रतिबंधित संगठनों के 11 उग्रवादी गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 06 मई 2025। मणिपुर के इंफाल ईस्ट, काकचिंग और थौबल जिलों से विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सभी गिरफ्तारियां सोमवार को की गईं। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग