22 साल के कूपर कोनोली का तूफान; आईपीएल इतिहास के सबसे युवा विदेशी शतकवीर बने, गेल का रिकॉर्ड भी टूटा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 07 मई 2026। सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के मुकाबले में भले ही जीत सनराइजर्स के नाम रही, लेकिन 22 साल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने ऐसी पारी खेली जिसने पूरे आईपीएल इतिहास को हिला दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में कोनोली ने सिर्फ 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन ठोक दिए। इस विस्फोटक शतक के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए। उनकी पारी ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और कुछ ऐसे आंकड़े बनाए, जिनमें क्रिस गेल जैसे दिग्गज भी पीछे छूट गए।

IPL में सबसे युवा विदेशी शतकवीर बने कूपर कोनोली
कूपर कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में आईपीएल शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक, डेविड वॉर्नर और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक थे, जिन्होंने 23 साल 122 दिन में यह कारनामा किया था। कोनोली की पारी सिर्फ रिकॉर्ड नहीं थी, बल्कि दबाव में खेली गई एक क्लासिक टी20 पारी थी। उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए।

पंजाब किंग्स के लिए 22 साल की उम्र में सबसे बड़ी पारी
कोनोली ने सिर्फ शतक ही नहीं लगाया, बल्कि पंजाब किंग्स के लिए 22 साल की उम्र में सबसे बड़ी आईपीएल पारी भी खेल डाली। इससे पहले प्रभसिमरन सिंह ने 103 रन बनाए थे। अब कोनोली 107* रन के साथ इस सूची में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।

छक्कों की बारिश, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
कूपर कोनोली ने अपनी पारी में आठ छक्के उड़ाए। यह भी 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के किसी बल्लेबाज द्वारा आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बन गया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले इसी सीजन मुल्लांपुर में लखनऊ के खिलाफ उन्होंने सात छक्के लगाए थे।

सनराइजर्स के खिलाफ पंजाब की सबसे बड़ी पारियों में शामिल
कोनोली की 107* रन की पारी पंजाब किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई। उन्होंने शिखर धवन और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि क्रिस गेल का 104* अब भी सूची में ऊपर बना हुआ है क्योंकि वह जीत दिलाने वाली ऐतिहासिक पारी थी, लेकिन कोनोली रन के मामले में उनसे आगे निकल गए।

Leave a Reply

Next Post

छठे दिन ‘राजा शिवाजी’ ने दिखाया दमखम, ‘एक दिन’ का बुरा हाल; जानें ‘भूत बंगला’ और बाकी फिल्मों का कलेक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 मई 2026। इस वक्त सिनेमाघरों में कई फिल्में कमाई करने की दौड़ में शामिल हैं। हिंदी फिल्म ‘एक दिन’, ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ के अलावा मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का एक-दूसरे से थिएटर में मुकाबला है। वहीं हॉलीवुड की दो फिल्में ‘माइकल’ […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही