केजरीवाल सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर की नारेबाजी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2023। शराब घोटाले से जुड़ी ईडी चार्जशीट में नाम आने के बाद भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर आप कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की।  इस दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल में नैतिकता हो तो मदन लाल खुराना द्वारा 1995 मे आरोप लगने पर दिखाई नैतिकता का अनुसरण करते हुए ईडी चार्जशीट में नाम आने पर इस्तीफा दें। वहीं, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी ने कहा कि भाजपा शुरू से कहती रही है कि शराब घोटाले को मुख्यमंत्री केजरीवाल का संरक्षण प्राप्त है और अब तो ईडी चार्जशीट ने हमारे आरोप की पुष्टी भी कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

मासूम से दुष्कर्म-हत्या के दोषी को कोर्ट ने दो महीने में सुना दी फांसी की सजा, फूट-फूटकर रोई बच्चे की मां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजियाबाद 04 फरवरी 2023। सिटी फॉरेस्ट में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या करने के बाद उसकी लाश के साथ भी दुष्कर्म करने के मामले में दोषी सोनू गुप्ता (20) को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार के अर्थदंड से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल