गावस्कर का PCB पर निशाना, बोले- प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने को लेकर हो कार्रवाई, मैच रोकने का हक नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

दुबई 24 सितंबर 2025। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक विवाद अब भी चर्चा में है। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैच के बाद पारंपरिक हैंडशेक से इनकार कर दिया था। ग्रुप स्टेज के मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। हालांकि आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया। अब पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की और पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया।

‘विरोध को नजरअंदाज कर सही किया’
गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘पीसीबी की शिकायत समझ से बाहर है, क्योंकि नियमों में कहीं नहीं लिखा कि हैंडशेक अनिवार्य है। अलग-अलग खेलों में कई बार ऐसा हुआ है जब टीमें मैच के बाद हैंडशेक नहीं करतीं। अगर वाकई में कोई शिकायत दर्ज की गई थी तो आईसीसी ने इस विरोध को नजरअंदाज कर सही किया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस से बचने पर सवाल
गावस्कर ने सिर्फ हैंडशेक विवाद ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के अनिवार्य मीडिया इंटरैक्शन में न आने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, ‘जिस चीज पर ध्यान देना चाहिए वह है मैच से पहले की अनिवार्य प्रेस कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान का बचना। उन्हें कप्तान, खिलाड़ी या कोच को नहीं भेजना था, लेकिन उनके बड़े सपोर्ट स्टाफ में से कोई भी मीडिया से बात कर सकता था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। देखना दिलचस्प होगा कि इस उल्लंघन पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

मैच को देर से शुरू करने पर नाराजगी
गावस्कर ने पाकिस्तान द्वारा यूएई के खिलाफ मैच को एक घंटे देर से शुरू करने पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘सबसे गलत बात थी मैच को एक घंटे तक रोकना। अगर पीसीबी को मैच रेफरी से कोई शिकायत थी, तो उनके पास भारत से हारने के बाद पूरे दो दिन थे और तब वे यह मुद्दा उठा सकते थे, लेकिन उन्होंने टॉस से ठीक पहले तक ग्राउंड पर नहीं आकर पूरे मैच को बंधक बना लिया।

आईसीसी ने भी पीसीबी को दिखाया आईना
गावस्कर ने आगे कहा कि यह क्रिकेट के नियमों में कहीं नहीं लिखा कि मैच रेफरी को माफी मांगनी होगी। गावस्कर ने लिखा, ‘मैच की शुरुआत में देरी करने का कोई बहाना नहीं था। फिर आईसीसी ने साफ कहा कि कोई माफी नहीं दी गई, इसके बावजूद पीसीबी ने कहा कि उन्हें माफी मिल गई। उन्होंने सिर्फ अफसोसजनक गलत संचार (गलतफहमी/regrettable miscommunication) शब्द को पकड़ लिया और कहा कि यह माफी है।

Leave a Reply

Next Post

अश्विन का ऐतिहासिक कदम, बिग बैश लीग में इस टीम से खेलेंगे; कमिंस और डेविड वॉर्नर के साथी बने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 सितंबर 2025। भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने क्रिकेट करियर में एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अब अश्विन ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण