झूठ बोलकर सत्ता में आये पीएम मोदी जनता से कर रहे हैं विश्वासघात : खडगे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ फैलाने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह झूठ बोलकर सत्ता में आए और पिछले 10 साल से देश की जनता से वह विश्वासघात ही कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब प्रधानमंत्री के झूठ से लोग उकता चुके हैं और लोग भाजपा से किनारा कर रहे हैं। यही वजह है कि अब तक हुए चुनाव में भाजपा की सुनिश्चित हार को देखते हुए मोदी बौखला गए हैं और वह उल्टे सीधी बयान दे रहे हैं। खडगे ने कहा ‘‘मोदी जी झूठ बोलकर और ध्रुवीकरण करके सत्ता में आये। प्रधानमंत्री अब जो दावा कर रहे हैं वह बचकाना है और मुझे उनसे सहानुभूति है। उनके भाषण अब काम नहीं कर रहे हैं, क्योंकि भारत की जनता को सच्चाई का एहसास हो गया है। इंडिया समूह अगली सरकार बनाएंगी।

उन्होंने कहा ‘‘नरेंद्र मोदी के झूठ, दुष्प्रचार और उनकी मित्र मीडिया एक तरफ – सच की आवाज़ एक तरफ। भाजपा सरकार में 10 साल के विश्वासघात से पैदा हुआ आक्रोश अब क्रांति का रूप ले चुका है। ये सिर्फ हरियाणा की नहीं, पूरे देश की आवाज़ है। अब इंडिया समूह की आंधी रुकने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका, कनाडा और अरब देशों समेत 8 देशों से आप को मिली फंडिंग, ईडी ने गृह मंत्रालय को सौंपी पूरी रिपोर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी को विदेशी फंडिंग मिली है। गृह मंत्रालय को दी गई अपनी रिपोर्ट में ईडी ने बताया है कि 2014 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी को कुल 7।08 […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग