असम में आईइडी मिलने का केस: पुलिस ने जानकारी देने वालों के लिए रखा पांच लाख का नकद इनाम, एक नाबालिग गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गुवाहाटी 17 अगस्त 2024। असम में प्रतिबंधित संगठन उल्फा-आई ने गुरुवार को राज्य में 24 स्थानों पर बम लगाने का दावा किया था। बम की खबर मिलने के बाद राज्य में हड़कंप मच गया। संगठन ने दावा किया कि उसने राज्य में सिलसिलेवार विस्फोट करने के लिए 24 विस्फोटक लगाए। असम पुलिस अब इस मामले में शामिल लोगों की पहचान करने वाली विश्वसनीय जानकारी के लिए पांच लाख रुपये तक के नकद इनाम की घोषणा की। पुलिस ने लखीमपुर में पूछताछ के लिए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। बता दें कि उल्फा ने कहा कि विस्फोट गुरुवार को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होने थे, लेकिन तकनीकी विफलता के कारण बमों के विस्फोट न होने के कारण विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय करने के लिए उन्होंने जनता से सहयोग मांगा। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में आत्मविश्वास दिखाया। मामले की जांच के लिए अधिकारियों और विंगों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 

विफलता के कारण नहीं फटे विस्फोटक
यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा-इंडिपेंडेंट) की ओर से मीडिया घरानों को एक ईमेल भेजा गया। इसमें आतंकी संगठन ने कहा कि बम तकनीकी विफलता के कारण नहीं फटे। इसने 19 विस्फोटों की सही जगह की पहचान करने वाली एक सूची दी। साथ ही कहा कि पांच और विस्फोटकों के स्थानों का पता नहीं लगाया जा सका है। अधिकारी ने बमों को निष्क्रिय करने में जनता का सहयोग मांगा। गुवाहाटी में शुक्रवार को दो आईईडी जैसे उपकरण बरामद किए गए हैं, पिछले 24 घंटों में असम में बम जैसे कुल 10 पदार्थ जब्त किए गए है।

लखीमपुर में पूछताछ के लिए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। वहीं, विस्फोटकों का पता लगाने के लिए कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हमने गुवाहटी के अपने अधिकारियों, सीआईडी, विशेष ब्रांच और अन्य के साथ चर्चा की। आगे की जांच के बारे में चर्चा हुई और कार्य योजना तैयार की गई। एजेंसियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।” उन्होंने बताया कि गुवाहटी में चार मामले दर्ज किए गए और जांच अधिकारी विशेष जांच दल के साथ समन्वय करेंगे। अन्य जिलों में इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए गठित एसआईटी काम करेगी। 

नकद पुरस्कार का किया गया एलान
नकद पुरस्कार का एलान करते हुए जीपी सिंह ने कहा, “हम इन ‘आईईडी जैसे उपकरणों’ को बनाने वाले, परिवहन करने वाले और लगाने वाले के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी देने वाले को पांच लाख रुपये तक का नकद इनाम देने की घोषणा करते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय), और महानिरीक्षक (एसटीएफ) ऊपरी असम के जिलों के लिए रवाना होंगे और वहां तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सिंह ने आगे कहा, “हमें 100 फीसदी उम्मीद है कि मामले का खुलासा हो जाएगा। हम लोगों को बताया चाहते हैं कि किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

गुवाहटी के अलावा शिवसागर, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, नगांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, तिनसुकिया और गोलाघाट जिलों में भी कुछ स्थानों के नाम बताए गए हैं, जहां उल्फा-आई ने बम लगाने का दावा किया है। गुवाहाटी में चार, शिवसागर और लखीमपुर में दो-दो, और नगांव और नलबाड़ी में एक-एक ‘आईईडी जैसे उपकरण’ बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने सीरिया को भेजी 1400 किलो कैंसर की दवा, रणधीर जायसवाल बोले- बीमारी से लड़ने में होगी मदद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अगस्त 2024। भारत ने सीरिया को मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि सीरिया के प्रति देश की प्रतिबद्धताओं को ध्यान में रखा गया है, जिसके तहत करीब 1400 किलोग्राम कैंसर रोधी दवाओं की खेप सीरिया भेजी गई है। विदेश मंत्रालय […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां