रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस का जवाबी हमला -सुरेन्द्र शर्मा

indiareporterlive
शेयर करे

रमन सिंह जी एसी बंगले से बाहर निकलिये और मजदूर किसानों से मिलिये

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/09 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि डॉ साहब बंगले के ए सी से बाहर निकलिए और गांव जाइये आपको विकास की चिड़िया चहचहाते हुए दिखाई देगी। 2500 रू. धान का भाव मिला है किसान सावन की मस्ती में अरपा पैरी के धार के गीत गा रहा है।किसानों का कर्जा माफ हुआ तो छत्तीसगढ़ का किसान आत्महत्या करने की जगह अधिक फसल उगाने की सोच रहा है।थोड़ा बाजार घूम आइए जहां देश मे व्यापार ठप्प है जबकि छत्तीसगढ़ के व्यापार में रौनक है क्योंकि किसान के जेब में लगभग चालीस हजार करोड़ रुपया आया है। और उससे वे छत्तीसगढ़ की जीएसटी की रफ्तार बढ़ा रहे है। मोटर और मोटर सायकिल की बिक्री देश में औसतन सबसे आगे है।

सुरेन्द्र शर्मा ने आगे कहा कि आप बस्तर चले जाइये जिन किसानों को अधिग्रहित की गई जमीन वापस मिली है उनसे पूछिये विकास की चिड़िया कहाँ है? वे स्वयं कोयल की तरह कूकने लगेंगे।जरा बाहर तो निकलिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति, सभ्यता, संगीत, व्यंजन, तीज त्योहार कुलाचें भर रहा है।अगर आपकी निगाह में कमलविहार विकास है, स्काई वाक के बिना विकास की चिड़िया मर जाएगी, मोबाइल के बिना विकास संभव नहीं है तो यह आपकी भ्रांति है।कोरोना के इस संकट काल में छत्तीसगढ़ का रिकव्हरी रेट 80.6 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर सिर्फ 0.5 प्रतिशत है।

शर्मा ने आगे कहा कि मनरेगा और वनोपज संग्रहण में छत्तीसगढ़ का प्रथम स्थान है, बेरोजगारी की दर में कमी आई है।विकास की चिड़िया गांव-गांव शहर-शहर जंगल-जगंल घूम-घूम कर मंगल गीत गा रही है किंतु आपने आंख कान बन्द कर रखे है तो चिड़िया वह भी विकास की दिखना तो मुश्किल ही है। आपको विकास की चिड़िया दिखाई भी देगी और उसकी चहचहाहट भी सुनाई देगी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया -धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में बढ़ते महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश भर में हुई विरोध प्रदर्शन से भाजपा भयभीत  180 महीने तक मुख्यमंत्री रहने वाले डॉ रमन सिंह के आह्वान पर भाजपा के 180नेता वर्चुअल रैली में शामिल नहीं हुए  डॉ […]

You May Like

अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे