सीएम योगी ने भदोही को दी 200 करोड़ की सौगात, कारपेट एक्सपो मार्ट समेत 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भदोही 31 दिसंबर 2020। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भदोही को 200 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कारपेट एक्सपो मार्ट समेत 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कारपेट मार्ट में ही आयोजित समारोह में सीएम योगी ने कहा कि तीन साल में यूपी की पहचान बदल गई है। कभी झगड़ा-फसाद के लिए यूपी जाना जाता था लेकिन अब शांति और सौहार्द को लेकर पहचान बनी हैं। 

उन्होंने कहा कि एक साल से मेरी इच्छा मार्ट में आने की थी लेकिन कोरोना के कारण विलंब हुआ। आज का दिन गौरव वाला है। मार्ट के जरिए जिले को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही पूर्वांचल के लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। यूपी असीम सम्भावनाओं वाला प्रदेश है। तीन साल में चार लाख युवाओं को रोजगार दिया है, आगे इतना ही देना है। पूर्व की सरकारों के एजेंडे में गांव, गरीब, किसान नहीं था। केवल मजहब और परिवार था। सभी को जोड़कर सभी का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कालीन निर्माण के लिए ऊल (विशेष ऊन) के लिए भदोही के लोगों को आस्ट्रेलिया, जर्मनी की ओर नहीं देखना होगा। एक साल के अंदर प्रयागराज और मिर्जापुर में व्यवस्था होगी।भदोही के बुनकरों, उधमियों ने संकट काल में चार हजार करोड़ का निर्यात किया, जो काबिलेतारीफ है। आजमगढ़, सोनभद्र समेत सूबे में 11 एयरपोर्ट बनाए जा रहें हैं, जबकि सात को सेवा से जोड़ दिया गया है। यूपी में कहीं भी पत्थर की जरूरत होगी तो वह मिर्ज़ापुर से जाएगा। उघोग को हर संभव मदद देने की बात कही। इस दौरान उन्होंने 11 लाभार्थियों को अपने हाथों से चेक और टूल किट वितरित किया। 

उपलब्धि और तकलीफ वाला रहा साल

सीएम ने जिले के लोगों को नए वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि 2020 तकलीफ से साथ ही उपलब्धि वाला भी रहा। सदी के पहले महामारी का सामना देश की जनता को करना पड़ा। साथ ही अयोध्या में श्री राम मंदिर, देश के लोगों का तकनीक से जुड़ना उपलब्धि के लिए जाना जाएगा। इसे संभव करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया।

सीएम योगी ने कहा कि आज से 6 वर्ष पहले दुनिया ये मानती थी कि भारत एक पिछड़ा देश है और देखते ही देखते 6 वर्ष में मोदी जी ने भारत की पूरी तस्वीर को बदल कर दुनिया के सामने रख दिया। आज दुनिया भारत के पीछे जाने के लिए मज़बूर है। ये है नए भारत और इस नए भारत के साथ हम सबको जुड़ने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वैक्सीनेशन का ट्रायल : 2 जनवरी से पूरे देश में ड्राई रन,पहले 4 राज्यों में हो चुका है ड्राई रन

शेयर करेकोरोना वैक्सीन के करीब पहुंचा देश 2 जनवरी से शुरू होगा सबसे बड़ा अभियान इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 दिसंबर 2020। नए साल की दस्तक के साथ ही देश में अब कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है. भारत सरकार ने फैसला लिया है कि 2 जनवरी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं