भूटान के राजा का आठ दिवसीय भारत दौरा, चीन से सीमा विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 नवंबर 2023। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का गुवाहाटी पहुंचने पर स्वागत किया। किंग 3-10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उनसे मुलाकात करेंगे। भूटान और चीन सीमा विवाद के बीच भूटानी राजा भारत आ रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भूटानी राजा तीन से 10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग का रिश्ता है। 

सीमा विवाद अहम
बता दें, पिछले सप्ताह भूटान के विदेश मंत्री टांडी दोरजी ने बीजिंग में चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बातचीत की थी। भूटान और चीन सीमा विवाद पर भारत की करीब से नजर है। जानकारों की मानें तो नई दिल्ली बीजिंग और थिंफू के बीच जारी बातचीत पर कड़ी नजर रख रहा है क्योंकि यह वार्ता डोकलाम ट्राई-जंक्शन के कारण भारत के लिए भी अहम हो सकती है।

असम भी जाएंगे भूटानी राजा 
भूटान के राजा शुक्रवार से असम की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जो पड़ोसी देश के किसी भी शासनाध्यक्ष की इस पूर्वोत्तर राज्य की पहली यात्रा होगी। वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे। इसके बाद वे महाराष्ट्र भी जाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि भारत व भूटान अनोखा रिश्ता साझा करते हैं, जो समय के साथ मजबूत हुआ है। दोनों देशों के बीच दोस्ती और गहरी होगी।

यह है डोकलाम विवाद
बता दें, छह साल पहले डोकलाम में चीनी सैनिकों के अतिक्रमण को लेकर भारत-चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया था और लंबे समय तक भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने थे। दोनों देशों के बीच लंबी कूटनीतिक वार्ता के बाद डोकलाम में चीनी सैनिक पीछे हटे थे।

Leave a Reply

Next Post

जाति गणना की काट के लिए ओबीसी नेताओं को मैदान में उतारेगी भाजपा, शाह-नड्डा की अगुवाई में बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 नवंबर 2023। जाति गणना की काट में जल्द ही भाजपा के देश भर के ओबीसी नेता मैदान में उतरेंगे। ये नेता मोदी सरकार के कार्यकाल में ओबीसी से जुड़ी उपलब्धियां गिना कर विपक्ष पर निशाना साधेंगे। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में गृह […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म