गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता : ऑनलाइन पंजीयन 01 जनवरी से 10 जनवरी तक

indiareporterlive
शेयर करे

100 सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपए का पुरस्कार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 29 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियागिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 01 जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://jansampark.cg.gov.in , http://dprcg.gov.in में ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

स्लोगन स्व-लिखित होना चाहिए। नकल या कही और से लिए गए स्लोगन में किसी भी विवाद के मामले में प्रतिभागी जिम्मेदार होंगे। स्लोगन की वर्ण संख्या 250 निर्धारित है। स्लोगन की भाषा छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं इंग्लिश होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित स्लोगन का उपयोग प्रचार-प्रसार हेतु किया जा सकेगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट एवं 100 सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

स्रोत व्यक्तियों ने जाना साक्षरता का पाठ : असाक्षर पढेंगे छत्तीसगढ़ की वीरांगना राधाबाई को

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 29 दिसम्बर 2020। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक डी. राहुल वेंकट के नेतृत्व पर स्रोत व्यक्तियों के प्रशिक्षण का आज दूसरा दिन था। इस अवसर पर पढ़ना-लिखना अभियान में वातावरण निर्माण, स्वयंसेवी शिक्षकों की भूमिका, […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल