अगले महीने बेहद व्यस्त रहेगा इसरो; गगनयान परीक्षण, चंद्रयान-3 लैंडिंग समेत कई मिशन को देगा अंजाम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीहरिकोटा 31 जुलाई 2023। सिंगापुर के सात उपग्रह अंतरिक्ष में पहुंचाने के बाद इसरो अगले कुछ महीनों में रोचक मिशन को अंजाम देने जा रहा है। इनमें गगनयान परीक्षण, चंद्रयान-3 लैंडिंग, एसएसएलवी व जीएसएलवी मिशन शामिल हैं। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया, अगस्त या सितंबर में पीएसएलवी के जरिये अगला मिशन भी भेजा जा सकता है। अभी गगनयान के परीक्षण यान के विभिन्न हिस्सों को एकीकृत किया जा रहा है। इस मिशन को जल्द अंजाम दिया जा सकता है। यह परीक्षण तीन सदस्यों को अंतरिक्ष में 400 किमी की ऊंचाई पर तीन दिन के लिए भेजने व सुरक्षित वापस लाने के मुख्य मिशन को लेकर है। 

सोमनाथ ने बताया कि कुछ माह में स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल को तीसरे विकास मिशन के लिए प्रक्षेपित किया जा सकता है। जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के जरिये इनसैट-3डीएस उपग्रह प्रक्षेपित किया जा सकता है। 

23 अगस्त शाम 5:47 बजे चंद्रमा पर लैंडिंग
इसरो के वैज्ञानिक 14 जुलाई को भेजे गए चंद्रयान-3 के परिक्रमा पथ को बढ़ाने और पृथ्वी का परिक्रमा पथ छोड़ने के बाद यान को चंद्रमा की ओर जाने वाले पथ पर अग्रसर करने को लेकर बेहद व्यस्त हैं। इसे एक अगस्त को अंजाम दिया जा सकता है। वहीं, 23 अगस्त को शाम 05:47 बजे चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करवाई जा सकती है।

Leave a Reply

Next Post

विपक्षी उम्मीदवारों का टीएमसी समर्थकों पर अपहरण का आरोप, सत्ताधारी पार्टी ने किया इनकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काेलकाता 31 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में जिला पंचायत चुनाव जीतने वाले चार विपक्षी नेताओं ने टीएमसी समर्थकों पर उनका अपहरण करने का आरोप लगाया है। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों से इनकार किया है। पंचायत चुनाव जीतने वाली भाजपा […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए