अमेरिका: विमान दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

indiareporterlive
शेयर करे

वाशिंगटन: अमेरिका के साउथ डकोटा राज्य में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि यह हादसा शनिवार को तब हुआ जब शीतकालीन तूफान की चेतावनी दी गई थी। संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि एकल इंजन का टर्बोप्रोप विमान ‘पिलाटस पीसी-12’ चैम्बरलेन हवाईअड्डे से करीब एक मील दूर उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

हादसे का शिकार हुए विमान में 12 लोग सवार थे, जिसमें से दो बच्चों समेत नौ की मौत हो गई और बाकी तीन लोग घायल हो गए। विमान में सवाल कुल 12 लोगों में विमान के पायलट में शामिल भी थे। उनकी भी हादसे में मौत हो गई। एनबीसी न्यूज ने बताया कि मृतकों में विमान का पायलट भी शामिल है। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एक ट्वीट कर कहा कि वह हादसे की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जिन पर थी धान के अवैध परिवहन को रोकने की जिम्मेदारी वही थे नदारद, कमिश्नर ने किया तत्काल निलंबन

शेयर करे वाड्रफनगर। प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही सीमावर्ती जिलों में अवैध परिवहन को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है. इसकी एक बानगी बीती रात सरगुजा में देखने को मिली, जहां कमिश्नर व पुलिस महानिरीक्षक ने सीमावर्ती चेक पोस्टों का निरीक्षण किया, जहां अनुपस्थित पाए जाने पर 11 अधिकारी और कर्मचारियों को […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस