अनुच्छेद 370 अस्थायी प्रावधान था, जिसे आखिरकार खत्म किया गया: विदेशमंत्री एस. जयशंकर

Indiareporter Live
शेयर करे

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद हो रही राजनीति की आलोचना करते हुए विदेश मंत्री का जवाब

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद हो रही राजनीति की आलोचना की. उन्होंने बताया कि तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया और एक विशेष कथानक बनाने की कोशिश की गई. एस जयशंकर वॉशिंगटन डीसी में ‘Modi@20 नाम की किताब के अंशों को पढ़ने के लिए रखे गए आयोजन के दौरान बोल रहे थे. अमेरिकी सांसदों की जम्मू-कश्मीर के मसले पर मौजूदा समझ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ” इंटरनेट काटे जाने को लेकर बड़ा बवाल हो रहा है. अगर हम ऐसे हालात में पहुंच जाएं जहां हम कहें कि इंटरनेट काटना इंसानी जान के नुकसान से अधिक खतरनाक है तो मैं क्या कह सकता हूं?”

भारत में 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को दिया गया विशेष दर्जा वापस लेने की घोषणा की थी और इस क्षेत्र को दो केंद्र शासिक प्रदेशों में बांट दिया था। वॉशिंगटन डीसी में एक बातचीत के दौरान एस जयशंकर ने कहा कि आर्टिकल 370 जिसने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया था वह भारतीय संविधान का एक अस्थाई प्रावधान था जिसे खत्म कर दिया गया।

उन्होंने पूछा, ” अगर आप आर्टिकल 370 के मुद्दे को देखते हैं, जो भारतीय संविधान का एक अस्थाई प्रावधान था उसे आखिरकार खत्म कर दिया गया.  यह बहुसंख्यवादियों का कार्य माना गया.  लेकिन आप मुझे बताइए कि क्या जो जम्मू-कश्मीर में हो रहा था वो बहुसंख्यवाद नहीं था? 

एस जयशंकर ने दावा किया कि आर्टिकल 370 को रद्द किए जाने को लेकर तथ्यों को मरोड़ा गया और इसके साथ खिलवाड़ हुआ. उन्होंने कहा, ” मुझे लगता है कि तथ्यों को घुमाया गया और इसके साथ मज़ाक हुआ. क्या सही है…क्या गलत है इसे लेकर भ्रम पैदा किया गया. असल में राजनीति ऐसे ही काम करती है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट का आप विधायकों को एलजी के ख़िलाफ़ लिखे ट्वीट को हटाने का आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से कथित रूप से अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्टों को हटाने के लिए कहा गया है, जिनमें दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. आम आदमी पार्टी ने आरोप […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक