चीन के साथ संबंध सुधारने के लिए भारत को अमेरिका ने दी बधाई, लेकिन शी जिनपिंग को लेकर चेताया भी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 13 जून 2024। अमेरिका ने भारत को चीन के साथ संबंध सुधारने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने यह बात कही। अमेरिका का यह बयान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान के बाद आया है, जिसमें विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत, चीन के साथ संबंध बहेतर करन पर फोकस कर रहा है। अमेरिका के उप-विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल से वॉशिंगटन स्थित एक थिंक टैंक द्वारा जयशंकर के बयान को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में कैंपबेल ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि सच ये है कि दोनों देश किसी भी समय तनाव कम करने के लिए सहमति कर सकते हैं। हम भी इसका समर्थन करेंगे। मैं भारत को इस कोशिश के लिए धन्यवाद देता हूं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि हम इस साझेदारी के बारे में अच्छा सोचते हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच ऐसे आधारभूत मुद्दे हैं, जिन पर सहमति बनाना काफी मुश्किल होगा।’

दोनों देशों के बीच सीमा पर तनाव जारी
अमेरिकी उप-विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को चीन के साथ आधारभूत संबंधों में सुधार के लिए, ये उम्मीद करनी चाहिए कि चीन की सोच बदल जाए। उन्होंने कहा हमने देखा है कि शी जिनपिंग का रुख सीमा विवाद को लकर बहुत लचीला नहीं रहा है। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच 3800 किलीमीटर लंबी है और गलत सीमांकन के चलते भारत का चीन के साथ विवाद है। साल 1962 में दोनों देश युद्ध भी लड़ चुके हैं और साल 2020 से दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं। जुलाई 2020 में सीमा पर हुई झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी। दोनों देशों की सेनाओं में यह बीते पांच दशकों में यह पहली बड़ी हिंसक झड़प थी।

Leave a Reply

Next Post

वेस्टइंडीज से हारने के साथ ही न्यूजीलैंड सुपर-8 की दौड़ से लगभग बाहर, अफगानिस्तान का दावा मजबूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव त्रिनिदाद 13 जून 2024। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के 26वें मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने 39 गेंद […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल