चीनी चिकित्सा उपकरणों का आयात 33% बढ़ा, AIMED ने केंद्र से की सुरक्षा शुल्क लगाने की अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 अप्रैल 2025। चिकित्सा उपकरणों को लेकर चीन सहित दुनिया के कई देशों के आयात में बड़ा उछाल आया है। अकेले चीन के आयात में 33% की वृद्धि हुई है। यह दावा करते हुए एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एआईएमईडी) ने केंद्र सरकार से 12 प्रमुख चिकित्सा उपकरण श्रेणियों पर सुरक्षा शुल्क लगाने की अपील की है। एसोसिएशन का मानना है कि अनियंत्रित आयात घरेलू निर्माताओं को जोखिम में डाल रहे हैं। अगर तत्काल इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भारत की निर्माता कंपनियां न सिर्फ वित्तीय संकट का सामना करेगी, बल्कि लाखों की संख्या में युवाओं को नौकरी गंवानी पड़ सकती है। एआईएमईडी के फोरम समन्वयक राजीव नाथ का कहना है कि अगर अमेरिका और भारत जैसी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं ने रणनीतिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा शुल्क का इस्तेमाल किया है, तो भारत के चिकित्सा उपकरण उद्योग को क्यों असुरक्षित छोड़ना चाहिए? उन्होंने कहा कि सरकार को हमारे विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को दीर्घकालिक नुकसान से बचाने के लिए अभी कार्रवाई करनी चाहिए। दरअसल चीन, जर्मनी, सिंगापुर, अमेरिका और नीदरलैंड में चिकित्सा उपकरणों के आयात को लेकर अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। इस कुल वृद्धि में अकेले चीन की 33.47% हिस्सेदारी है, जो भारत के घरेलू उद्योग पर दबाव में सबसे बड़ी भूमिका निभा रहा है।

चिकित्सा उपकरणों पर ऐसे कर रहे तरक्की

इन देशों में सबसे ज्यादा वृद्धि सिरिंज और सुइयों को लेकर हुई है जिसका आयात 500 से बढ़कर 955 करोड़ रुपये से भी अधिक पहुंचा है। इसमें चीन (69%), यूएसए (91%) और सिंगापुर का योगदान 64% है। इसी तरह, अन्य सर्जिकल उपकरणों की बात करें तो इसके आयात में 49% का इजाफा हुआ है जिसमें स्विट्जरलैंड ने 722% तक की चौंकाने वाले बढ़ोतरी की है।

सीटी स्कैन उपकरणों के आयात में 39% का उछाल आया है जिसमें जर्मनी (152%) सबसे आगे रहा, उसके बाद यूएसए (25%), चीन (11%) और जापान (12%) का स्थान है। इतना ही नहीं, डायग्नोस्टिक रिएजेंट किट को लेकर भी बड़ा उछाल है जिसका आयात करीब 23% बढ़ा है। इसे लेकर नीदरलैंड ने आयात में रिकार्ड 424% की वृद्धि की है जबकि चीन (24%), यूएसए (23%), और सिंगापुर (38%) का स्थान है। इंजेक्शन के लिए खोखली सुइयों के आयात में 62%, ऑक्सीजन थेरेपी उपकरणों में 36% और आर्थोपेडिक उपकरणों में 47% का इजाफा हुआ है जिसमें जर्मनी (295%) और यूएसए (87%) का योगदान है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तानी नौका का पीछा करके पकड़ी 1800 करोड़ का ड्रग, तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस को मिली कामयाबी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 15 अप्रैल 2025। नशे के खिलाफ अभियान में भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने संयुक्त अभियान में अरब सागर में एक पाकिस्तानी नौका का पीछा करते हुए 300 किलोग्राम ड्रग पकड़ी है, जिसकी कीमत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं