आज हो सकता है गुजरात चुनाव का एलान, दो चरणों में हो सकते हैं मतदान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 01 नवंबर 2022। गुजरात विधानसभा चुनावों का आज एलान हो सकता है। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग द्वारा आज दोपहर तक गुजरात में चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह चुनाव दो चरणों में हो सकता है। दिसंबर को पहले सप्ताह में वोटिंग कराई जा सकती है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, एक से दो दिसंबर को पहले चरण और चार से पांच दिसंबर को दूसरे चरण के मतदान हो सकते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ ही साथ गुजरात चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित किए जा सकते हैं। 

पिछली बार कब हुए थे चुनाव? 
गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 
त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला 
पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। 

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक के इंजीनियरिंग छात्र को पांच साल की कैद, पुलवामा हमले का मनाया था जश्न

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरू 01 नवंबर 2022। कर्नाटक की बेंगलुरु स्थित एक विशेष कोर्ट ने एक इंजीनियरिंग छात्र को पांच साल की जेल की सजा सुनाई है। इस छात्र ने 2019 में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखी थी और जश्न मनाया था। बेंगलुरु की […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल