मास्क ही सुरक्षा कवच है अभी कोरोना के खिलाफ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 24 नवंबर 2020। कोरोना संक्रमण के इस दूसरे दौर में फिलहाल हम सबको तीन आसान उपाय ही बचा सकते हैं। अगर ईमानदारी से इनका पालन किया जाए तो संक्रमण से बचा जा सकता है। मेकाहारा के विशेषज्ञ चिकित्सक डाॅ ओ पी सुंदरानी का मानना है कि जब डाॅक्टर आई सी यू जैसी अति संक्रमित जगह में रहकर कोरोना संक्रमितों का इलाज करते हुए भी सुरक्षित रह सकते हैं तो आम जनता आसानी से कुछ सुरक्षा उपाय अपना कर बच सकती है। इस समय भीड़ वाली जगहों से बचना, अनावश्यक लोगों से न मिलना,दो गज की सुरक्षित दूरी का पालन करना और हाथ साबुन पानी से धोते रहना अत्यंत आवश्यक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि यदि 90 प्रतिशत तक आबादी मास्क सही ढंग से नाक और मुंह ढंकने लगे तो बीमारी नही फैलेगी।

अभी सामान्य सी लापरवाही  भी जान पर भारी पड़ रही है। एक सर्वेक्षण में कुछ लोगों ने कहा कि मास्क लगाने से सांस लेने में कठिनाई होती है। अगर ये लोग आई सी यू में पहुंच गए तो वेंटिलेटर पर कैसे रहेंगे। कुछ लोगों ने कहा कि हमको सांस की तकलीफ है इसलिए मास्क नही पहन सकते। चिकित्सक कहते हैं कि ऐसे लोगों को तो और अधिक मास्क पहनने की जरूरत है। कुछ लोग ये कहते हुए पाए गए कि  हमने प्रिवेन्टिव दवाई खा ली, जो कि सही जानकारी नही है।

अनुसंधान में कई बार यह जानकारी आई कि जिन संक्रमितों ने मास्क पहना और लोगों के संपर्क में आए ,उनसे दूसरे लोग संक्रमित नही हुए ,जबकि उनके घर के लोग संक्रमित हुए क्योंकि घर में उन्होने मास्क नही पहना था।

Leave a Reply

Next Post

कोविड-19 : बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर को मिला दूसरा रैंक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 24 नवम्बर 2020। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा कोविड-19 से बचाव और नियंत्रण  के लिए किए जा रहे प्रयास तथा उनके मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में संचालित कोरोना केयर हॉस्पिटल में कोविड पेंशेंट फीडबैक रिपोर्ट के आधार पर बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पूरे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं