कोलकाता के दो खिलाड़ी संक्रमित, आज अहमदाबाद में होने वाला KKR-RCB का मैच टाला गया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 मई 2021। इंडियन प्रीमियर लीग पर कोविड-19 का असर नजर आ गया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के कई खिलाड़ी बीमार पड़ गए हैं। इसके बाद खिलाड़ी और स्टाफ आइसोलेशन में चले गए हैं। इन सबके बाद आईपीएल के सिक्योर बायो-बबल पर भी सवाल उठने लगे हैं। इतना ही नहीं जो टीमें पिछले कुछ दिनों में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेली हैं उनकी सुरक्षा भी अब संदेह के घेरे में है। । इसके बाद KKR का आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ होने वाला मुकाबला टाल दिया गया है। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला था।

क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने मैच टाले जाने की जानकारी दी है। उधर, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि KKR के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर्स संक्रमित हो गए। IPL के नियमों के मुताबिक, इन दोनों खिलाड़ियों को भी बायोबबल में रखा गया था। संक्रमण की खबर से बेंगलुरु खेमे में भी चिंता थी और वह मैच खेलने को लेकर ज्यादा उत्सुक नजर नहीं आ रहे थे।

टूर्नामेंट से पहले ही कई खिलाड़ी संक्रमित हुए थे
IPL-2021 की शुरुआत से पहले ही कई खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के नीतीश राणा, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के देवदत्त पडिक्कल, दिल्ली कैपिटल्स के अक्षर पटेल, एनरिच नोर्खिया और डेनियल सैम्स भी संक्रमित हो चुके हैं। देश में दिल्ली समेत 6 जगहों पर IPL कराया जा रहा है। ऐसे में एक जगह से दूसरे जगह जाने के दौरान खिलाड़ियों के संक्रमित होने का खतरा बना रहता है।

अश्विन समेत 4 खिलाड़ी लीग से हटे
इससे पहले कोरोना के चलते अब तक रविचंद्रन अश्विन समेत 4 खिलाड़ी IPL 2021 से हट चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी खिलाड़ी अश्विन ने पारिवारिक कारणों से लीग से हटने का फैसला किया है। उनके अलावा तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी ये सीजन छोड़ चुके हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स के एंड्रयू टाई और RCB के केन रिचर्डसन व एडम जम्पा शामिल हैं। रिचर्डसन और जम्पा अभी विमान न उपलब्ध होने के कारण भारत में ही अटके हुए हैं। हालांकि BCCI ने कहा है कि वह लीग समाप्त होने के बाद सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करेगा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना महामारी के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी लौटे अपने गांव, परिवार के साथ बिता रहे वक्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 मई 2021। लॉकडाउन की वजह से पिछले साल सितारे घर पर ही रहे और परिवार के साथ वक्त बिताया। अब जब एक बार फिर से मुंबई में लॉकडाउन लगा हुआ तो शूटिंग बंद है। ऐसे में सितारे या तो घर पर हैं या […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं