कोरोना महामारी के बीच नवाजुद्दीन सिद्दीकी लौटे अपने गांव, परिवार के साथ बिता रहे वक्त

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 मई 2021। लॉकडाउन की वजह से पिछले साल सितारे घर पर ही रहे और परिवार के साथ वक्त बिताया। अब जब एक बार फिर से मुंबई में लॉकडाउन लगा हुआ तो शूटिंग बंद है। ऐसे में सितारे या तो घर पर हैं या फिर अन्य शहर में शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी अपने गृहनगर वापस लौट गए हैं।

दो फिल्मों की शूटिंग खत्म की
नवाजुद्दीन ने हाल ही दो फिल्मों की शूटिंग खत्म की है जिसके बाद उन्होंने परिवार के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया। ईटाइम्स से बात करते हुए नवाजुद्दीन कहते हैं कि ‘जनवरी में मैंने फिल्म “संगीन” की शूटिंग खत्म की। हमने इसकी शूटिंग लंदन में की। कोविड के नए स्ट्रेन की वजह से लंदन में लॉकडाउन लगा हुआ था। वहां भयानक स्थिति थी लेकिन हमने सभी सुरक्षा उपायों के साथ शूट किया। इसके बाद मैंने “जोगीरा सारा रा रा” की शूटिंग की। यह मेरे लिए काफी थका देने वाला था।‘

शूटिंग से लिया ब्रेक
नवाजुद्दीन कहते हैं कि ‘मैंने लगातार दो फिल्मों की शूटिंग खत्म की। मुझे अब एक ब्रेक की जरूरत है। आमतौर पर मैं एक फिल्म के बाद थोड़ा ब्रेक लेता हूं लेकिन अभी स्थिति ऐसी है कि अपने आप ही प्रोजेक्ट्स से ब्रेक लेना पड़ रहा है। यह अच्छा भी है।‘

परिवार के साथ बिता रहे वक्त 
नवाजुद्दीन इस वक्त उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृहनगर में हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैं इस वक्त अपनी मां और परिवारवालों के साथ बुढ़ाना में हूं। इससे अच्छा कुछ भी नहीं है। हर दिन मैं प्रार्थना करता हूं कि सबकुछ सामान्य हो जाए जिससे हर कोई फिर से काम शुरू कर सके।‘ नवाज कहते हैं कि ‘अभी हालात मुश्किल भरे हैं। मुझे नहीं पता मैं मुंबई कब लौटूंगा।‘

बोले चूड़ियां
नवाजदुद्दीन की आने वाली फिल्म बोले चूड़ियां के गाने हाल ही में रिलीज हुए। इसमें उन्होंने एक रैप सॉन्ग भी गाया है। फिल्म में नवाजुद्दीन के साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया हैं।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत को नहीं पसंद अपना गोरा रंग, बताई खास वजह

शेयर करेनई दिल्ली 03 मई 2021 । कंगना रनौत बॉलीवुड को कई बार निशाने पर लेती रहती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह बॉलीवुड गोरे लोगों के लिए ज्यादा झुकाव रखता है। उन्होंने कहा कि वह अपने रंग के बदौलत इंडस्ट्री में कुछ साल बनी रह सकती […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल