उत्तराखंड चमोली में बर्फ का पहाड़ टूटा, 9 मजदूर दबे, हिमाचल में 218 सड़कें और 3 नेशनल हाईवे बंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मार्च 2025। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के बीच, चमोली जिले के बद्रीनाथ में शुक्रवार तड़के हिमस्खलन के कारण माणा गांव के पास 55 मजदूर फंस गए। बचाव कार्य में अब तक 46 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि 9 मजदूर अब भी दबे हुए हैं। प्रदेश के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रारंभ में 55 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिली थी, लेकिन बाद में स्थानीय प्रशासन ने बताया कि दो मजदूर छुट्टी पर थे, जिससे मौके पर कुल 55 मजदूर थे।

मुख्यमंत्री का बचाव कार्यों का निरीक्षण

इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर के साथ ही राज्य सरकार की एजेंसी युकाडा और प्राइवेट कंपनियों के हेलीकॉप्टर को भी बचाव कार्यों में शामिल किया जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की और चमोली जिले के माणा में फंसे मजदूरों को बचाने के प्रयासों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राज्य में हो रही बर्फबारी और बारिश की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली और आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए हर संभव मदद प्रदान करेगी। उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में आज बारिश की संभावना है, जबकि 2 मार्च को मौसम साफ रहेगा। 3 मार्च को फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, अल्मोड़ा, बद्रीनाथ, भीमताल, चमोली, चंपावत, धारचूला, गोपेश्वर, हरिद्वार, हल्द्वानी, नैनीताल, मसूरी और मुक्तेश्वर में बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि, इन इलाकों में मौसम बाद में साफ हो सकता है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में भी लगातार हो रही हिमपात और बारिश के कारण शुक्रवार को भूस्खलन हुआ, जिससे कई प्रमुख सड़कें और राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं। प्रदेश में 218 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हैं, जिसका असर कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और शिमला जिलों पर पड़ा है। चंबा और मनाली में सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं, हालांकि, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी। कुल्लू में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया और सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, शिमला, मंडी, सिरमौर और कांगड़ा जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सियोबाग, भुंतर, बंजार, जोगिंद्रनगर, सलूणी, पालमपुर, चंबा, बैजनाथ, कांगड़ा, रोहड़ू, कुफरी और शिमला में भारी बारिश हुई है।

Leave a Reply

Next Post

मस्जिद में जोरदार बम धमाका, 5 लोगों की मौत...20 गंभीर रूप से घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 01 मार्च 2025। शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में तालिबान समर्थक मदरसे में एक मस्जिद में शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है।  जिला पुलिस प्रमुख […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर