भारत से 300 से अधिक सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान पहुंचे, करेंगे गुरुधामों के दर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 जून 2026। महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रविवार को 300 से अधिक सिख तीर्थयात्री वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत से पाकिस्तान पहुंचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के संस्थापक और पहले महाराजा थे, जिन्होंने 1801 से 1839 में अपनी मृत्यु तक शासन किया। ‘इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड’ (ईटीपीबी) के प्रवक्ता गुलाम मोहिउद्दीन के अनुसार, बोर्ड और धार्मिक मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने 337 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह 29 जून को लाहौर के गुरुद्वारा डेरा साहिब में आयोजित किया जाएगा।

मोहिउद्दीन ने कहा कि इस कार्यक्रम में पाकिस्तान और दूसरे देशों से हजारों सिख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। ईटीपीबी के अतिरिक्त सचिव नासिर मुश्ताक ने बताया कि वाघा बॉर्डर पर तीर्थयात्रियों के पहुंचने पर उनके लिए एक विशेष लंगर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सरकारी डिजिटल बदलाव का बड़ा खिलाड़ी, अब शेयर बाजार में दस्तक

शेयर करेसीएसएम टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में छिपी है बड़ी योजना डिजिटल इंडिया के पीछे की ताकत, अब शेयर बाजार में आजमा रही किस्मत (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 जून 2026। सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने और तकनीक के जरिए प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने वाली सीएसएम टेक्नोलॉजीज लिमिटेड […]

You May Like

ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद....|....डल झील की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी पर्यटक....|....आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने पीएससी में गाड़ा झंडा....|....शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश....|....दुर्गा पूजा 2026: मिनी बंगाल बनेगी काशी....|....उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान....|....मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया....|....कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक....|....डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग....|....भाजपा सरकार ‘एग्री स्टेक’ नहीं, किसानों के रास्ते में ‘डिजिटल स्पीड ब्रेकर’ लगा रही है ताकि धान कम खरीदना पड़े - कांग्रेस