बांग्लादेश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर भीड़ का हमला, पिटाई के साथ बेइज्जत भी किया गया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ढाका 23 जून 2025। बांग्लादेश में भीड़ द्वारा पूर्व मुख्य  चुनाव आयुक्त को पीटने का मामला सामने आया है। रविवार को लोगों की भीड़ ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नुरुल हुदा के ढाका स्थित आवास पर हमला किया। यह हमला ऐसे वक्त किया गया, जब पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी ने नुरुल हुदा के खिलाफ चुनाव में धांधली के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद ही भीड़ ने नुरुल हुदा के घर पर हमला किया। ढाका के उत्तरा पश्चिम पुलिस स्टेशन के प्रमुख हफीजुर रहमान ने बताया कि ‘सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे तो भीड़ ने हुदा को घेरा हुआ था’।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को भीड़ ने पीटा, गालियां दीं
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक भीड़ ने हुदा के ढाका के उत्तरा इलाके में स्थित घर पर धावा बोला और उन्हें खींचकर बाहर ले आई। इस दौरान भीड़ ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को पीटा। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट में दिख रहा है कि भीड़ ने नुरुल हुदा को पहले जूतों से पीटा और उसके बाद उनके गले में जूतों की माला पहनाई गई। नुरुल हुदा पर अंडे मारे गए और गंदी-गंदी गालियां दी गईं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नुरुल हुदा को हिरासत में लिया। ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर मोहीदुल इस्लाम ने बताया कि हुदा को बीएनपी द्वारा दर्ज शिकायत के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। 

बीएनपी ने दर्ज कराया मुकदमा
बीएनपी ने नुरुल हुदा समेत 19 लोगों के खिलाफ चुनाव में धांधली करने की शिकायत दर्ज कराई। आरोपियों में पूर्व पीएम शेख हसीना का नाम भी शामिल है। हुदा को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। हुदा के नेतृत्व में ही बांग्लादेश में साल 2014, 2018 और 2024 के आम चुनाव कराए गए। बीएनपी का आरोप है कि इन चुनाव में लोगों के जनादेश के बगैर शेख हसीना को जीत मिली। हुदा पर हमले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा जा रहा है। जिसे लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बयान जारी कर लोगों से कानून हाथ में न लेने की अपील की। यूनुस ने कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही। 

शेख हसीना समर्थकों को बनाया जा रहा निशाना
बीते साल शेख हसीना सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार का गठन हुआ, जिसके मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस बने। शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा। शेख हसीना की अवामी लीग सरकार के सत्ता से जाने के बाद से ही उनके नेताओं और समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। कई नेताओं को या तो गिरफ्तार कर लिया गया या वे देश छोड़कर भाग गए। शेख हसीना समर्थकों पर भीड़ द्वारा हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं और नुरुल हुदा पर हमला भी उसी कड़ी का हिस्सा है। 

Leave a Reply

Next Post

डीआरडीओ और भारत फोर्ज मिलकर बनाएंगे सीक्यूबी कार्बाइन, भारतीय सेना से मिला दो हजार करोड़ का ठेका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 जून 2025। भारतीय सैनिकों के हाथ में जल्द ही स्टर्लिंग कार्बाइन की जगह आधुनिक मशीन गन नजर आएगी। भारतीय सेना में सैनिक क्लोज क्वार्टर बैटल (सीक्यूबी) कार्बाइन का इस्तेमाल करते नजर आएंगे। सेना ने रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारत फोर्ज […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत