जम्मू के आर्मी बेस कैंप पर आतंकी हमला, एक घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 02 सितंबर 2024। जम्मू-कश्मीर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि जम्मू के सुंजवां बेस कैंप पर आतंकवादियों ने हमला किया है। इस दौरान एक जवान के भी घायल होने की खबर मिली है। जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस दौरान पूरे केंद्र शासित प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस बीच यह आतंकी हमला होना बहुत बड़ी बात है। बताया जा रहा है कि हमलावर 2 से 3 लोग हैं जिन्होंने बेस कैंप पर फायरिंग की है। अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि इस हमले में एक जवान घायल हुआ है। सेना ने हमला करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके को सील कर दिया गया है तथा आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश में आदिवासी किसान को रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस ने कहा - भाजपा से जुड़ा है आरोपी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सिंगरौली 02 सितंबर 2024। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में रेत माफियाओं का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है, बीते रविवार को सरई थाना क्षेत्र के गन्नई गांव में जब किसान ने अपनी फसल से ट्रैक्टर ले जाने से मना किया तो उसके ऊपर […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय