आतंकियों के साथ-साथ अब बदमाशों से भी निपटेगी J&K पुलिस, जारी की Hit List

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 08 अप्रैल 2024। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ गोलीबारी में एक उप निरीक्षक के शहीद होने और एक बदमाश के मारे जाने के कुछ दिनों बाद पिछले 15 वर्षों में विभिन्न जिलों से सक्रिय 100 से अधिक बदमाशों की सूची तैयार की है। पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि कठुआ गोलीबारी के बाद पुलिस ने पहली सूची तैयार की है, जिसमें 116 सक्रिय गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधियों के नाम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों से पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही थीं। कठुआ गोलीबारी ने पुलिस को सतर्क कर दिया है और कुख्यात अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है।

48 सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की हुई पहचान

सूत्रों ने बताया कि जम्मू जिले में 48 सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की पहचान की गई है। इसके बाद कठुआ में 38 और सांबा जिलों में 30 सक्रिय हिस्ट्रीशीटर हैं। सूत्रों के अनुसार पहचाने गए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए 17 सूत्रीय एजैंडे पर काम किया जा रहा है, जिनमें से कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।

पंजाब से की जा रही बदमाशों को हथियारों की आपूर्ति

सूत्रों के अनुसार इन बदमाशों को हथियारों की आपूर्ति पड़ोसी राज्य पंजाब से की जा रही है, जहां पाकिस्तान से अवैध हथियारों की ड्रोन के माध्यम से तस्करी की जा रही है। कठुआ गोलीबारी में इस्तेमाल की गई पिस्तौल चीन में बनी थी और बदमाशों द्वारा पंजाब से तस्करी कर लाई गई थी। पिछले कुछ वर्षों में कथित तौर पर जम्मू में गैंगवार में वृद्धि देखी गई है और जेलों में बंद बदमाश भी कथित तौर पर अपने सहयोगियों की मदद से बाहर अपराधों को अंजाम देने में सफल रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर बिहार पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, अररिया जिले में किया फ्लैग मार्च

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अररिया 08 अप्रैल 2024। पड़ोसी देश नेपाल में सांप्रदायिक तनाव के मद्देनजर एहतियात के तौर पर पुलिस ने रविवार को नेपाल की सीमा से लगे बिहार के अररिया जिले में फ्लैग मार्च किया। जिले की पुलिस ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल