IND vs WI: कोहली में ‘आत्मविश्वास की कमी’ के सवाल पर रोहित शर्मा को आई हंसी, भारतीय कप्तान ने दिया मजेदार जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 फरवरी 2022। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज निराशाजनक रही है। वे तीन पारियों में सिर्फ 26 रन बनाए। पहले मैच में कोहली ने आठ और दूसरे में 18 रन बनाए थे। तीसरे मुकाबले तो विराट खाता भी नहीं खोल पाए। शुक्रवार (12 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले के बाद कप्तान रोहित शर्मा से कोहली के फॉर्म के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे मुकाबले में 96 रन से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में विराट के फॉर्म को लेकर रोहित से सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि क्या विराट में आत्मविश्वास की कमी है? क्या उन्हें आत्मविश्वास की जरूरत है? सवाल सुनने के बाद रोहित हंसने लगे। उन्होंने जवाब देते हुए कहा- विराट को आत्मविश्वास की जरूरत है? कैसी बात कर रहे हैं आप।

रोहित ने इसके आगे कहा- मुझे लगता है कि शतक नहीं लगाना अलग बात है। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेले थे। तीन मैच में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे। मुझे कुछ भी गलत नहीं दिखाई दे रहा है और टीम प्रबंधन बिल्कुल भी उन्हें लेकर चिंतित नहीं है। मध्यक्रम को चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उसने सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रोहित ने यह भी कहा कि भारतीय टीम ने सीरीज में कई प्रयोग किए हैं। टीम जैसा चाहती थी वैसा ही हुआ। कप्तान के तौर पर कोहली का युग समाप्त हुआ। इसके बाद टीम इंडिया में की बदलाव हुए। रोहित से जब ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब हम खेलते हैं तो ऐसी चीजें होती रहती हैं। हमें यह पता है कि हम देश के लिए उच्च स्तर पर खेल रहे हैं। लोगों की निगाहें हमारें ऊपर होती हैं। हम सबको यह पता होता है कि किन चीजों पर ध्यान केंद्रीत करना है।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11वीं सीरीज अपने नाम की है। उसे पिछली बार हार 2006 में मिली थी। टीम इंडिया ने पहली बार वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप किया है। वनडे सीरीज के बाद 16 फरवरी से दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सभी मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

देश में 'दो संतान' की नीति करें लागू, भाजपा सांसद उदय प्रताप सिंह ने लोकसभा में उठाई मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 फरवरी 2022। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद उदय प्रताप सिंह ने देश में ‘दो संतान’ की नीति लागू करने की मांग उठाई है। लोकसभा में भाजपा सांसद ने शुक्रवार कहा कि अब समय आ गया है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं