दो करोड़ की लागत में बनी फिल्म ने लगाया अर्धशतक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 01 सितंबर 2026। नीम करोली बाबा पर पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसने बजट से कई गुना ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने बहुत धीमी शुरुआत की। पहले हफ्ते सुस्त शुरुआत करने के बाद दूसरे हफ्ते में यह बॉक्स ऑफिस की दौड़ से लगभग बाहर हो गई। फिर तीसरे और चौथे हफ्ते इसने अपने कलेक्शन से लोगों को चौंका दिया है।

हनुमान अंश’ का कलेक्शन

  • फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख रुपये से शुरुआत की थी।
  • पहले हफ्ते में इसने 1.08 लाख रुपये कमाए हैं। 
  • दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई घटी और इसने सिर्फ 40 लाख रुपये कमाए।
  • तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • चौथे रविवार को इसने सबसे ज्यादा 12.75 करोड़ रुपये कमाए।
  • बीते कल इसका कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये रहा। 
  • फिल्म का कुल कलेक्शन 45.92 करोड़ रुपये हो गया है।

बजट के हिसाब से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बजट दो करोड़ रुपये है। इसका भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 53.43 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में कुल नेट कलेक्शन 45.28 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस तरह से फिल्म ने बजट का कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया है। अब यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

फिल्म की स्टारकास्ट
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म में महाराज जी के किरदार में अभिनेता शोभिनाव सत्या नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में विहान शेज, चंदन के. आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे, भगवानदास पटेल और राजीव मिश्रा समेत कई और कलाकार हैं। 

हिट होने की वजह?
बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए कोई बड़ा प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। खबरें हैं कि पारंपरिक प्रमोशन करने के बजाय मेकर्स ने कुछ अलग-अलग जगहों पर भंडारे करवाए और बाबा नीम करोली का मैसेज लोगों तक पहुंचाया। इससे माउथ पब्लिसिटी का माहौल बना और लोग यह फिल्म देखने के लिए प्रेरित हुए। देखते-देखते लोग सिनेमाघरों का रुख करने लगे।

इन फिल्मों से रहा मुकाबला
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ऐसे वक्त में रिलीज हुई जब बॉलीवुड की ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्में लगी थीं। वहीं, हॉलीवुड की ‘स्पाइडर मैन 4’ भी मजबूती से टिकी थी। बाद में पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ आ गई। मगर, ‘हनुमान अंश’ ने हर चुनौती का सामना किया और बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी। यह फिल्म इस बात की भी मिसाल है कि अगर कंटेंट अच्छा हो, तो फिल्मों को देखने लोग सिनेमाघरों तक आते हैं।

Leave a Reply

Next Post

तनुश्री ने इमरान हाशमी को लेकर कही चौंकाने वाली बात

शेयर करे‘आशिक बनाया आपने’ से जुड़ा है मामला; यूजर्स ने पकड़ा सिर इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 01 सितंबर 2026। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अपने साथी कलाकार इमरान हाशमी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका यह बयान चर्चा में आ गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। […]

You May Like

पूर्व सीएम स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से झटका....|....राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ में यशपाल शर्मा का दमदार अवतार....|....एकता जैन के शो में डॉ. खोजा का धमाका!....|....‘वाइब’ के ट्रेलर में दिखा रोमांचक अंदाज....|....फिटनेस को लेकर अब नहीं होगी कोई जल्दबाजी?....|....पेट्रोल-डीजल निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा....|....शानदार जीडीपी पर भारी पड़ा जंग का साया....|....सुनसान खेत में मिला अज्ञात शव, दुर्गंध से ग्रामीणों को चला पता....|....भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय....|....टोल टैक्स पर फर्जी वसूली: ईडी की धन शोधन मामले में कार्रवाई