बूचड़खाने ले जाए जा रहे 8 मवेशी पकड़े

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 18 सितंबर 2026। गौरेला पुलिस ने मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से आठ पशु बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर दो पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन समेत करीब 12 लाख 30 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। कार्रवाई पकरिया के फार्मटोला मेनरोड पर की गई।

पुलिस के अनुसार प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आकाश बघेल को देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी की ओर से दो सफेद पिकअप वाहनों में मवेशियों को भरकर अमरकंटक-करंजिया होते हुए जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने पकरिया फार्म हाउस के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद खोंगसरा की ओर से आ रहे दोनों पिकअप वाहनों को रोककर जांच की गई। एक वाहन में राजकुमार कौशिक और प्रदीप चौधरी तथा दूसरे वाहन में मुकेश यादव, जगदीश चौधरी और शंकरलाल सवार मिले। दोनों वाहनों में चार-चार भैंस-भैंसा रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरे गए थे। 

पुलिस ने आरोपियों से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशियों को ग्राम खोंगसरा लमनी डबरी क्षेत्र से लाना और मेढ़ाखार करंजिया में एक व्यक्ति के पास ले जाना बताया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ मवेशियों की अनुमानित कीमत दो लाख रुपए, दोनों पिकअप वाहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपए और चार मोबाइल फोन की कीमत 30 हजार रुपए बताई है। मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक संतोष बंजारे, रामकृष्ण मिश्रा और आरक्षक कौशलेन्द्र बघेल शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Next Post

'अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते': भाजपा का राहुल पर पलटवार

शेयर करेविपक्षी दलों को खत्म करने का लगाया था आरोप इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 18 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी जिन पार्टियों का नाम लेकर भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं, […]

You May Like

पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म....|....भारी भीड़ के बीच बच्चे को परेशान होते देख रुके भाईजान....|....भारतीय खिलाड़ियों के लिए बुक कराने पड़े अतिरिक्त कमरे....|.... छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना....|....'अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते': भाजपा का राहुल पर पलटवार....|....बूचड़खाने ले जाए जा रहे 8 मवेशी पकड़े....|....खारुन नदी पार करते समय फिसली बाइक....|....विश्वकर्मा पूजा के बीच फन फैलाकर बैठा कोबरा....|....48 लाख का मैनेजर बनकर रचाई शादी....|....अमृतसर में एएसआई की हत्या