जेलेंस्की की नाटो से अपील- यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित किया जाए, एंटनी ब्लिंकेन ने की रूसी मिसाइल हमले की निंदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 14 मार्च 2022। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को अब 18 दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद दोनों देशों की ओर से अभी तक युद्ध विराम के संकेत नहीं मिले हैं। रविवार को कीव के पास इरपिन में रूस की सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक अमेरिकी पत्रकार और फिल्म निर्माता की जान चली गई। यूक्रेन के मैरियूपोल शहर में हालात गंभीर हो गए हैं, यहां भोजन और पानी भी अब खत्म होने की कगार पर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने माइक्रोसॉफ्ट और ओरेकल कंपनी से रूस में काम बंद करने का आग्रह किया है। वहीं सोमवार को यूक्रेन और रूस के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस से वार्ता हो सकती है।

बाइडन ने की फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात

राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध पर चर्चा करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की। उन्होंने हाल की राजनयिक गतिविधियों की समीक्षा की और रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराने और यूक्रेन की सरकार और लोगों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने नाटो से अपील की है कि वह यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि यह कुछ समय पहले की बात है जब रूस ने नाटो सदस्यों के क्षेत्र पर हमला किया था तो मैंने नाटो को चेतावनी दी थी कि बिना निवारक प्रतिबंधों के रूस युद्ध शुरू कर देगा और मॉस्को नॉर्ड स्ट्रीम 2 को हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगा। आगे कहा कि मैं दोहराता हूं कि यदि आप हमारे आकाश को बंद नहीं करते हैं तो रूसी मिसाइलें आपके क्षेत्र में, नाटो क्षेत्र पर, नाटो नागरिकों के घरों पर गिरेंगी।

अमेरिका से प्रतिबंध हटाने के लिए नहीं कहेगा रूस

रूसी मीडिया स्पुतनिक ने रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन के हवाले से कहा कि रूस अमेरिका और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों से प्रतिबंध हटाने के लिए नहीं कहेगा, क्योंकि पश्चिम और दुनिया भर के दबाव से मॉस्को का रुख नहीं बदलेगा।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने रूसी हमले की निंदा की

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि हम पोलैंड के साथ यूक्रेन की सीमा के करीब, यवोरिव में इंटरनेशनल सेंटर फॉर पीसकीपिंग एंड सिक्योरिटी पर रूसी संघ के मिसाइल हमले की निंदा करते हैं। क्रूरता बंद होनी चाहिए। इस हमले में 35 लोग मारे गए।

5550 से अधिक लोगों को युद्धग्रस्त शहरों से निकाला

यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरीना वीरेशचुक ने एक वीडियो जारी कर कहा कि 5,550 से अधिक लोगों को युद्धग्रस्त शहरों से निकाला गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सभी को नौ मानवीय गलियारों के माध्यम से निकाला गया और 3,950 को कीव क्षेत्र के कस्बों और शहरों से निकाला गया।

रूसी सेना ने सात अस्पतालों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया

यूक्रेनी स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन में सात अस्पतालों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया, इसके अतिरिक्त 104 को नुकसान पहुंचाया। मॉस्को के सैनिकों ने भी छह चिकित्सा कर्मियों को मार डाला, जबकि ऑल-आउट युद्ध की शुरुआत के बाद से 12 और गंभीर रूप से घायल हो गए।

बेलग्रेड में पुतिन समर्थकों का प्रदर्शन

यूक्रेन पर रूस के हमले के समर्थन में रविवार को कई कारें सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड से होकर गुजरीं। कार में सवार लोगों ने रूसी और सर्बियाई झंडे लहराए, हॉर्न बजाया और पुतिन (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) समर्थक नारे लगाए। सर्बिया ने औपचारिक रूप से यूरोपीय संघ की सदस्यता की मांग करने और मास्को की आक्रामकता की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने के बावजूद अपने सहयोगी रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

चेर्नोबिल संयंत्र में बिजली आपूर्ति बहाल

यूक्रेन ने कहा है कि उसने चेर्नोबिल विद्युत संयंत्र की क्षतिग्रस्त लाइन को सही कर लिया है। यह संयंत्र रूसी सैनिकों के नियंत्रण में है। ऊर्जा मंत्री हरमन हलुशेंको ने कहा कि नेशनल पावर ग्रिड कंपनी के लोग इस कनेक्शन को बहाल कर पाए। बिजली का उपयोग पंपों को चलाने के लिए किया जाता है जो विकिरण रिसाव को रोकने के लिए परमाणु ईंधन को ठंडा रखते हैं। यूक्रेन ने बुधवार को कहा था कि संयंत्र पर बिजली की आपूर्ति रूक गई है और वहां पर जेनरेटर चलाने के लिए 48 घंटे का ही डीजल है। हालांकि परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने चिंताओं को खारिज कर दिया था और कहा था कि उसे कम खतरा नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

हम जवाब दे सकते थे पर... : पाकिस्तान में भारतीय मिसाइल गिरने पर इमरान ने कही यह बात, खेद जताने से काम नहीं चलेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 14 मार्च 2022। बीते दिनों तकनीकी खराबी के कारण एक भारतीय मिसाइल के पाकिस्तानी इलाके में जाकर गिरने पर प्रधानमंत्री इमरान खान ने चेताया है। उन्होंने कहा है कि हम इसका जवाब दे सकते थे, लेकिन हमने संयम बरता।  भारत इस घटना पर पहले […]

You May Like

दुनिया के हालात बदलेंगे यूपी के डिफेंस सेक्टर की तस्वीर, 25 हजार करोड़ के रक्षा उत्पादों का होगा निर्यात....|....फिल्म के प्रमोशन में अक्षय कुमार ने फैंस से की अपील, बोले- ‘केसरी 2’ का ना करें अपमान, फोन रखें दूर....|....'भाजपा समाज को बांट रही, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे', मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक में ममता....|....ड्रग्स का उत्पादन, वितरण और उपभोग पर कड़ी नजर, इन दवा दुकानों की सूची गृह सचिव को उपलब्ध कराने का आदेश....|...."झारखंड कल्याण की चिंता छोड़ परिवार कल्याण पर सिमटा JMM महाधिवेशन", प्रतुल शाहदेव का हमला....|....रोहित शर्मा को लेकर आई बड़ी खबर, एमसीए ने लिया बड़ा फैसला....|....यात्रा में घोड़ा-खच्चर बीमार हुए तो होंगे क्वारंटीन, कोटमा और फाटा में स्थापित किए गए सेंटर....|....'सभी याद रखें सोनिया-राहुल जमानत पर बाहर', नेशनल हेराल्ड केस में भाजपा का हमला, ममता को भी सुनाई खरी-खरी....|....नए वक्फ कानून पर सुनवाई आज; मंत्री रिजिजू बोले- भरोसा है, अदालत विधायी मामले में दखल नहीं देगी....|....'पाकिस्तान ने तालिबान पर दोहरा चरित्र अपनाया, आतंकवाद पर अपने ही जाल में फंसा', जयशंकर की खरी-खरी