केजरीवाल सरकार शरणार्थियों को मुफ्त राशन देने को तैयार, केंद्र की लिमिट को बताया बाधक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2022। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि यदि केंद्र सरकार टारगेटेड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (टीडीपीएस) के तहत लाभार्थियों की संख्या की अधिकतम सीमा पर ढील देने के लिए सहमत होती है तो वह शरणार्थियों और शरण चाहने वालों को मुफ्त राशन देने पर विचार कर सकती है। कोविड लॉकडाउन की वजह से देशभर में शरणार्थियों को मुफ्त राशन देने की मांग को लेकर पिछले महीने दायर जनहित याचिका के जवाब में दिल्ली सरकार ने कहा, ”दिल्ली के पास राज्य का राशन कार्ड नहीं है, राशन वितरण के लिए केवल नेशनल फूड सिक्यॉरिटी (एनएफएस) कार्ड्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर तय सीमा प्राप्त की जा चुकी है। हालांकि यदि केंद्र सरकार मंजूरी देती है तो यह विभाग इन आवासों/कैंपों को निकटतम उचित मूल्य की दुकान (एफपीएस) से जोड़कर राशन उपलब्ध करा सकता है।

विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कहा कि कोर्ट उन शरणार्थियों को राशन कार्ड जारी करने का निर्देश दे सकता है, जिन्हें केंद्र की ओर से टीडीपीएस के तहत लाभ के लिए पहचाना और प्रमाणित किया गया है। एडवोकेट चिराग एम श्रॉफ की ओर से दायर हलफनामे में कहा गया है, ”यह तभी संभव है जब भारत सरकार दिल्ली को लेकर लाभार्थियों की सीमा बढ़ाएगी, क्योंकि आखिरी बार यह सीमा 2011 की जनगणना के आधार पर तय की गई थी।”

दिल्ली सरकार ने कहा कि इस समय दिल्ली के लिए केंद्र सरकार ने एनएफएस ऐक्ट 2013 के मुताबिक पीडीएस लाभार्थियों की संख्या 72,77,995 तय की है। राशन कार्डों की संख्या इस सीमा तक पहुंच चुकी है और 2 लाख आवेदन लंबित हैं। चूंकि दिल्ली में राशन कार्ड पहले आओ पहले पाओ की नीति के आधार पर दिया जाता है, इसलिए तब तक कोई नया कार्ड जारी नहीं किया जा सकता है, जब तक कोई दूसरा कार्ड सस्पेंड नहीं होता। 

टीडीपीएस के तहत राशन कार्ड केवल भारत के नागरिकों को जारी किया जा सकता है, जो राज्य में रह रहे हैं। हलफनामा कहता है कि टीडीपीएस 2015 के खंड 4 (2)  कहता है कि मानवीय आधार पर राशन कार्ड उन परिवारों या व्यक्ति को भी राज्य दे सकता है जिन्हें शरणार्थी का दर्जा प्राप्त है। दिल्ली के खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा दायर हलफनामे में आगे कहा गया है कि अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ सूखा राशन टीडीपीएस के दायरे से बाहर के लोगों को और समान रूप से जिनके पास एनएफएस अधिनियम के तहत राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें मुफ्त में प्रदान किया गया था। बिना किसी पहचान प्रमाण पर जोर दिए, बशर्ते कि एक ही दावेदार हो।

Leave a Reply

Next Post

नहीं झुके राज ठाकरे : मुंबई और पुणे की कई मस्जिदों में नहीं हुआ लाउड स्पीकरों का उपयोग, 250 मनसे नेता हिरासत में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 मई 2022। महाराष्ट्र में लाउड स्पीकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार सुबह मुंबई के चारकोप क्षेत्र समेत राज्य के कई शहरों में अजान के वक्त तेज आवाज में लाउड स्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं