स्कूल जा रहे चार मासूमों को अनियंत्रित कार ने रौंदा, तीन की मौके पर ही मौत, एक घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 18 अक्टूबर 2022। गोंडा जिले की करनैलगंज कोतवाली की पुलिस चौकी बालपुर क्षेत्र के गोंडा लखनऊ मार्ग पर सुबह करीब 9 बजे स्कूल जा रहे चार मासूम बच्चों को अनियंत्रित कार सवार ने बेरहमी से रौंद डाला। जिसमें तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई। एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना पर सीओ करनैलगंज, कोतवाल, चौकी प्रभारी बालपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौरी सूबेदार पुरवा निवासी विजय कुमार शुक्ल की पुत्री शिवांजली(10) तन्नू उर्फ तनवी (6) व सत्यम पुत्र राम सागर शुक्ल (10) तथा शिवांशी (12) पुत्री विजय कुमार एक साथ चारों बच्चे हाथ पकड़कर अपने साइड से चौरी स्कूल में पढ़ने जा रहे थे।

अचानक लखनऊ की तरफ जा रही अनियंत्रित कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चारों बच्चे उड़कर दूर जा गिरे जिसमें सत्यम कक्षा 5 ,तन्नू उर्फ तनवी कक्षा 2 शिवांजली कक्षा 8 की मौके पर मौत हो गई। वहीं, शिवांशी जो कक्षा 8 की छात्रा है का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तीन सगी बहनें एक साथ जा रही थीं जिसमें से दो की मौत हो गई। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमर सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद, स्कूल की प्रधानाध्यापिका डॉ मधुलिका पांडेय मौके पर पहुंचीं।

सभी मासूमो को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पुलिस कार पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि एलएन टी प्लांट के सामने सैकड़ों वाहन प्रतिदिन सड़क पर खड़े रहते हैं। जिससे बच्चो को स्कूल जाने में भारी परेशानी होती है। कई बार क्षेत्र के लोगों ने विरोध भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आज जब हादसा हो गया तब प्लांट के लोग आनन फानन वाहन लेकर प्लांट के अंदर भागे।

Leave a Reply

Next Post

भौमिक पटेल ने "फिल्म 31" के साथ फिल्म उद्योग में कदम रखा

शेयर करे -अनिल बेदाग़/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 अक्टूबर 2022। भौमिक पटेल गुजराती फिल्म उद्योग के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता और गायक हैं, जिन्होंने अपनी नवीनतम आगामी फिल्म 31 के साथ फिल्म उद्योग में कदम रखा है। यह फिल्म एक वास्तविकता पर आधारित फिल्म है जिसमें एक्शन, ड्रामा, संगीत और […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर