कश्मीर में हिंदू-सिखों पर हमला करने वाले 4 आतंकी ढेर किए गए, 7 सलाखों के पीछे; सरकार ने संसद में दी जानकारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 22 दिसम्बर 2021 । सीमा पार से प्रायोजित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर में धार्मिक अल्पंसख्यकों (हिंदू-सिख) पर कुछ हमले किए हैं और इनमें शामिल चार आतंकवादियों को मार गिराया गया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को संसद में यह जानकारी दी। राज्यसभा में एक प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए गृहराज्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी दर्ज की गई है, 2018 में जहां 417 घटनाएं हुईं, वहीं, इस साल 30 नवंबर तक 203 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। मंत्री ने कहा, ”हालांकि, सीमा पार से प्रायोजित आतंकवादियों की ओर से धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाकर कुछ हमले हुए हैं।”

मंत्री ने जवाब में कहा, ”धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले को लेकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इन घटनाओं में शामिल 4 आतंकवादी मारे गए हैं। एक भगोड़ा सहित 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।” राय ने कहा कि आतंकी हमलों को रोकने के लिए एक मजबूत सुरक्षा और खुफिया तंत्र काम कर रहा है। इसके अलावा दिन रात निगरानी, पट्रोलिंग और आतंकियों के खिलाफ सक्रियता से अभियान चलाए जा रहे हैं।  

मंत्री ने यह भी कहा कि आतंकी हमलों को रोकने के लिए चौबीसो घंटे नाकाओं पर जांच की जा रही है और अहम ठिकानों पर रोड ओपनिंग पार्टीज को तैनात किया गया है। राय ने यह भी कहा कि आतंकवाद से संबंधित मामलों की त्वरित और प्रभावी जांच और अभियोजन के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि एसआईए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय के लिए नोडल एजेंसी होगी।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं 7306 पाकिस्तानी, चीन के लोगों ने भी दिया आवेदन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 दिसम्बर 2021 । बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं। ये जानकारी भारतीय गृह मंत्रालय ने संसद को दी। गृह मंत्रालय ने बताया कि 7306 पाकिस्तानी भारतीय नागरिकता पाने का इंतजार कर रहे हैं। गृह मंत्रालय […]

You May Like

कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस....|....स्कूली शिक्षा बदहाल सुविधाएं नहीं - कांग्रेस....|....श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल....|....समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत....|....मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान