दिल्ली में फिर फैल रहा कोरोना, लगातार तीसरे दिन बढ़ी संक्रमण दर; डेढ़ महीने बाद 1 फीसदी से ज्यादा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अप्रैल 2022। दिल्ली में सोमवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना की संक्रमण दर बढ़ गई। सोमवार को लगभग डेढ़ महीने बाद संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक हुई है। सोमवार को जांच के लिए भेजे गए 1.34 मामले कोरोना संक्रमित मिले। इससे पहले 17 फरवरी को 1.48 फीसदी मामले कोरोना संक्रमित मिले थे। सोमवार को कोरोना के 82 नए मामले सामने आए। गुरुग्राम में संक्रमण दर 2.84 फीसदी : गुरुग्राम में सोमवार को संक्रमण दर 2.84 फीसदी पर पहुंच गई। जिला स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 36 नए मरीजों की जिले में पहचान की। इसी के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 261052 हो गई है।

भीड़भाड़ में अभी मास्क न उतारें
दिल्ली में सरकार ने भले ही मास्क न लगाने पर जुर्माना हटा दिया हो, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं है कि भीड़भाड़ में मास्क न लगाएं। राजधानी में पिछले दो दिनों में कोरोना की संक्रमण दर फिर से बढ़ने लगी है। एम्स के मेडिसिन विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल ने बताया कि संक्रमण दर बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि हाल ही में मास्क से अनिवार्यता हटाई गई है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डाल लेनी चाहिए। सरकार ने मास्क न पहनने पर जुर्माना हटाया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप भीड़भाड़ वाले इलाके में बिना मास्क घूमें।

18 वर्ष से ऊपर की 91 आबादी का टीकाकरण पूरा हुआ

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र की 91 आबादी यानी 1.35 करोड़ लोगों को दोनों खुराक लग चुकी हैं। इसके अलावा पंजीकृत आबादी से भी ज्यादा यानी 111 लोगों को टीके की एक खुराक लग चुकी है। यह संख्या अधिक इसलिए हुई क्योंकि दिल्ली के आसपास के इलाकों के लोगों ने यहां टीके लगवाए।

Leave a Reply

Next Post

एक्‍शन में योगी सरकार: औरैया के निलंबित डीएम के करीबियों पर विजिलेंस की छापामारी, रडार पर खनन फर्म

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 05 अप्रैल 2022। योगी 2.0 सरकार फुल एक्‍शन मोड में है। भ्रष्‍टाचार के आरोप में कल निलंबित किए गए औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा के करीबियों के ठिकानों पर आज ताबड़तोड़ छापे पड़ रहे हैं। डीएम के करीबियों में शामिल रहे मखलू पांडेय […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक