भारत की समृद्ध संस्कृति ने देश को सदियों से रखा है एकजुट, संस्कृति महोत्सव के समापन समारोह में बोले शाह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति ने देश को सदियों से एकजुट रखा है और इसकी सांस्कृतिक विरासत ने वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाई है। शाह ने यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “अथक प्रयासों” के कारण देश के सांस्कृतिक मूल्य “मानव जाति को प्रकाश दिखा रहे हैं।” 

शाह देर शाम यहां सेंट्रल पार्क में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वस्ति आंचलिक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा, “हमारी समृद्ध संस्कृति ने हमारे देश को सदियों से एकजुट रखा है। हमारी सांस्कृतिक विरासत ने हमारे देश को आज वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाई है।” 

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों के कारण हमारे सांस्कृतिक मूल्य मानव जाति को प्रकाश दिखा रहे हैं। आज संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वस्ति आंचलिक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल हुआ। इस उत्सव में हमारे पारंपरिक नृत्यों और संगीत की सुंदरता को उनके वास्तविक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया।” दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना एवं केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी समारोह में शामिल हुए। 

Leave a Reply

Next Post

ऋण वसूली के लिए मोबिक्यूल का पहला फिज़िकल कलेक्शन प्लॅटफॉर्म  'एमकोलेक्ट' लॉन्च 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 05 अक्टूबर 2023। मोबिक्यूल टेक्नोलॉजीज एक मान्यता प्राप्त ऋण संग्रह और भारत में एक अग्रणी घरेलू डिजिटल ग्राहक ऑन-बोर्डिंग कंपनी है। कंपनी को ऋण वसूली और ऋण क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी फिजिटल ऋण समाधान सेवा शुरू करने पर गर्व है। अत्याधुनिक ऋण वसूली […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग