चैंपियंस ट्रॉफी में फ्लॉप शो का नतीजा, न्यूजीलैंड दौरे से हट सकते हैं पाकिस्तान के सीनियर क्रिकेटर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 01 मार्च 2025। चैंपियंस ट्रॉफी से शर्मनाक तरीके से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कुछ सीनियर खिलाड़ी अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम से खुद को अलग कर सकते हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान 29 साल के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है लेकिन वह एक भी मैच जीते बिना इससे बाहर हो गया। टीम ने कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन की भारी हार के साथ अभियान शुरू किया और फिर दुबई में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से छह विकेट से हार गया।

पाकिस्तान की टीम कोई मैच नहीं जीत सकी
रावलपिंडी में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मेजबान टीम के मैच को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। इस मामले की जानकारी रखने वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा कुछ खिलाड़ी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि क्या उन्हें न्यूजीलैंड की यात्रा करनी चाहिए। पाकिस्तान को 16 मार्च से पांच अप्रैल तक सफेद गेंद के दौरे के दौरान पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने हैं।

बाबर-शाहीन बाहर हो सकते हैं
बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह खुद को दौरे के लिए अनुपलब्ध रखने पर विचार कर रहे हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘इन खिलाड़ियों को पता है कि चयनकर्ताओं द्वारा उन्हें बाहर किए जाने की काफी आशंका है। वे अब नए चेहरों को आजमाना चाहेंगे, इसलिए ऐसे खिलाड़ी खुद अपना ना वापस लेने के बारे में सोच रहे हैं। वे अगला कदम उठाने के लिए अपने प्रतिनिधियों के साथ परामर्श कर रहे हैं।’

रिजवान के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल
कप्तान मोहम्मद रिजवान के भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल है क्योंकि चयनकर्ता इस साल के अंत में एशिया कप और अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले टी20 टीम के पुनर्निर्माण के लिए अध्यक्ष को सिफारिश कर सकते हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद के लिए एक नई भूमिका की तलाश कर रहा है। एक सूत्र के मुताबिक जावेद ने पिछले साल अकादमी में काम के लिए चेयरमैन मोहसिन नकवी से कई बार अनुरोध किया था।

आकिब का कार्यकाल भी हुआ समाप्त
सूत्र ने कहा, ‘अंतरिम मुख्य कोच के रूप में आकिब का कार्यकाल समाप्त हो गया है, अब उन्हें लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक वरिष्ठ पद का काम सौंपने पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड ने गैरी कर्स्टन और जेसन गिलेस्पी के इस्तीफे के कारण जावेद को अंतरिम मुख्य कोच का पद संभालने के लिए कहा था।’ सूत्र ने कहा, ‘सभी फैसले नौ मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद लिए जाएंगे।’

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस; चार की मौत...कई घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आगरा 01 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से अधिक घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण