मार्गरेट अल्वा ने भाजपा पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बीएसएनएल ने दर्ज कराई एफआईआर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 जुलाई 2022। विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने भाजपा पर फोन टैपिंग कराने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने बीएसएनएल और एमटीएनएल को की है। अल्वा ने ट्विटर पर दावा किया कि आगामी चुनावों में समर्थन मांगने के लिए उन्होंने भाजपा के नेताओं को कॉल किया था लेकिन कुछ घंटे बाद ही फोन कॉल डायवर्ट होने लगे।

उन्होंने कहा, भाजपा के लोगों को फोन करने के बाद मेरे मोबाइल पर सभी कॉल डायवर्ट की जा रही हैं और मैं कॉल करने या रिसीव करने में असमर्थ हूं। उन्होंने कहा, अगर मेरा फोन रिस्टोर होता है तो मैं वादा करती हूं कि भाजपा, टीएमसी या बीजद के किसी भी सांसद को फोन नहीं करूंगी। 

कई फोन रखते हैं भाजपा सांसद 
मार्गरेट अल्वा ने तंज कसते हुए दावा किया कि ‘नए’ भारत में पार्टी लाइन के नेताओं के बीच यही बातचीत होती है कोई हमेशा उन्हें देख व सुन रहा है। इस डर के मारें पार्टी नेता व सांसद कई फोन रखते हैं और बार-बार नंबर बदलते हैं। आपस में मिलने पर भी फुसफुसाकर बात करते हैं। उन्होंने कहा, यह डर लोकतंत्र को खत्म करता है। 

बीएसएनएल ने दर्ज कराई एफआईआर
इस मामले में बीएसएनएल की ओर से जवाब आया है। कहा गया है कि मार्गरेट अल्वा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर उचित कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है। 

भाजपा ने किया पलटवार 

मार्गरेट अल्वा के आरोपों के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा नेता अजय मिश्र ‘टेनी’ ने कहा, निराश लोग इस तरह की ही बातें करते हैं। उनका फोन टैप करने से किसी को क्या फायदा होगा? उनकी जीत की कोई संभावना नहीं है। लोग निराशा में ऐसे बयान देते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

24 घण्टे बाद भी नहीं मिला महानदी में डूबा युवक, रेस्क्यू जारी, मछुआरे को देख मछली पकड़ने जो गया जो वापस नहीं लौटा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जांजगीर-चांपा 26 जुलाई 2022। जिले में मानसिक रूप से कमजोर युवक नदी में डूब गया है। गोताखोर उसकी पिछले 24 घंटे से तलाश कर रहे हैं। देर रात बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम पहुंची, आज सुबह रेस्क्यू शुरू किया | युवक 10 साल बाद कुछ महीने […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार