G7: चीन ने संबंध न बिगाड़ने की दी धमकी, तो जापान ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- पहले व्यवहार में लाओ परिवर्तन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 मई 2023। चीन का जब मन करता है, तब किसी भी देश को धमकी दे देता है। अब ड्रैगन ने जापान को धमकी दे डाली है। उसने कहा कि संबंधों को बिगाड़ने का काम न करें। हालांकि, जापान ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। बता दें, चीन के उप विदेश मंत्री सन वेइदॉन्ग ने ग्रुप ऑफ सेवन (जी7) शिखर सम्मेलन में चीन से संबंधित मुद्दों के बारे में दिए गए बयान पर विरोध दर्ज कराने के लिए जापानी राजदूत को तलब किया है। बता दें, इससे पहले चीनी दूतावास ने लंदन से कहा था कि वह चीन-ब्रिटेन संबंधों को नुकसान से बचाने के लिए चीन की बदनामी करना बंद करे।

गौरतलब है, जापान के हिरोशिमा में जी7 शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। इस दौरान दुनिया के प्रमुख लोकतंत्रों के प्रमुखों ने पूर्वी और दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव के साथ-साथ तिब्बत और झिंजियांग सहित चीन में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की थी। 

जापान पर नियमों के उल्लघंन का लगाया आरोप

चीन के उप विदेश मंत्री का कहना है कि जापान ने जी 7 शिखर सम्मेलन में अन्य देशों के साथ मिलकर चीन को बदनाम करने की कोशिश की है। साथ ही उसने अन्य देशों की मदद से चीन पर हमला करने के साथ ही उसके आंतरिक मामलों में व्यापक रूप से हस्तक्षेप किया है। वहीं, 1972 के चीन-जापान संयुक्त वक्तव्य का जिक्र करते हुए सन ने कहा कि जापान ने जी7 के शिखर सम्मेलन के दौरान अंतरराष्ट्रीय कानून के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। जापान की कार्रवाइयां चीन की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों के लिए हानिकारक हैं। इसलिए चीन जापान का विरोध करता है। 

संबंधों को सुधारने पर दें ध्यान

उन्होंने कहा कि जापान को पहले चीन को लेकर अपनी समझ बढ़ानी चाहिए। रणनीतिक स्वायत्तता को समझना चाहिए। साथ ही चीन-जापान के बीच तय चार राजनीतिक दस्तावेजों के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। विरोध करने की बजाय उन्हें द्विपक्षीय संबंधों के स्थिर विकास को सही मायने में बढ़ावा देना चाहिए।

जापान ने किया पलटवार

रिपोर्ट के अनुसार, जापान के राजदूत हिदेओ तरुमी ने चीन के विरोध का खंडन किया। उन्होंने कहा कि जी-7 में सामान्य मुद्दों पर बात करना स्वाभाविक है। वह पहले से ऐसा करते आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर चीन अपने स्वभाव में बदलाव नहीं करेगा तो हम भविष्य में भी इस तरह के मुद्दों पर चर्चा करते रहेंगे। तरुमी ने आगे कहा कि चीन अगर चाहता है कि बात नहीं की जाए तो उसे इन मुद्दों को सुलझाने के लिए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने सोमवार सुबह ब्रीफिंग के दौरान कहा कि चीन के प्रति देश की नीति सुसंगत रही है। वह उन मामलों पर जोर देगा जो आवश्यक हैं। 

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में, अंतरिक्ष यान के जरूरी परीक्षण पूरे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 मई 2023। महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन के तहत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण कर सकता है। अंतरिक्ष यान से जुड़े सभी जरूरी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। यूआर राव उपग्रह केंद्र में […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम