लोकसभा चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- देश के परमाणु हथियारों को खत्म कर देगा इंडी गठबंधन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मेजा के सोरांव में चुनावी जनसभा में इंडी गठबंधन पर तीखा हमला किया। शाह ने इंडी गठबंधन पर धारा 370 की वापसी की मंशा रखने, पाकिस्तान को सम्मान देने और परमाणु हथियारों को नष्ट करने का एजेंडा बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक महान भारत की रचना का है। सुरक्षित और सशक्त भारत बनाने का संकल्प लेने का है। ऐसे में जनता नेतृत्व विहीन गठबंधन की राजनीति को समझ चुकी है। इस बार के चुनाव में 400 पर से भी अधिक सीटें जीत कर देश की जनता पीएम मोदी को तीसरी बार भारत के सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। चिलचिलाती धूप में मेजा के सोरांव गांव के हेलीपैड पर गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर दोपहर 12:34 बजे उतरा। मंच पर चढ़ते ही अमित शाह ने बिना किसी औपचारिकता के सीधे माइक संभाल लिया। उन्होंने प्रयागराज की पावन धरा को नमन करने के साथ ही अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, लाल पद्मधर और राष्ट्र निर्माता महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को याद किया। उन्होंने महाकवि निराला, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा और हरिवंश राय बच्चन जैसे अमर साहित्यकारों को भी याद किया। 

शाह ने कहा कि यह पावन भूमि हमेशा से समरसता और प्रेम को समर्पित रही है। गृह मंत्री ने श्रृंगवेरपुर धाम, भारद्वाज मुनि आश्रम, झूंसी के उल्टा किला के सांस्कृतिक वैभव को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने हमेशा से सोच समझकर सटीक और मजबूत निर्णय लिया है। उन्होंने जनता से पूछा- क्या आप देश में मजबूत प्रधानमंत्री चाहते हैं या हर साल में बदलने वाला पांच बार में पांच प्रधानमंत्री। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाले इंडिया गठबंधन के नेताओं में अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, ममता दीदी, खड़गे और राहुल बाबा क्या कभी प्रधानमंत्री बन सकते हैं? क्या जनता ने उत्तर दिया- नहीं। फिर जनता मोदी का जय घोष करने लगी। 

अमित शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता खुलेआम कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनेगी तो कश्मीर से धारा 370 को फिर वापस ले आएंगे। इंडिया गठबंधन के नेता मणि शंकर अय्यर पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कह रहे हैं। वह कहते हैं कि इसलिए पाकिस्तान को सम्मान देना चाहिए क्योंकि उसके पास परमाणु हथियार है। जबकि इंडिया गठबंधन वाले देश में परमाणु हथियारों को खुद खत्म करना चाहते हैं। ऐसे में इनकी मनसा क्या है यह आपको बताने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। शाह ने कहा कि सोनिया गांधी खरगे और राहुल बाबा को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का न्योता दिया गया था, लेकिन उन्होंने उस निमंत्रण को ठुकरा दिया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद न सिर्फ राम मंदिर का मुकदमा सुप्रीम कोर्ट से जीता है बल्कि वहां प्राण प्रतिष्ठा करके भारत के आध्यात्मिक सांस्कृतिक गौरव को विश्व में स्थापित कर दिया। 

शाह ने कहा कि पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी ने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। भाजपा ने इस बार केसरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र युवा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को अपना उम्मीदवार बनाया है। आप अपना वोट देकर नीरज त्रिपाठी को सिर्फ सांसद नहीं बनाएंगे, बल्कि तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री भी बनाकर देश को सौंपने का काम करेंगे। अमित शाह ने मुफ्त राशन, गरीबी मिटाने के साथ सड़कों, पुलों के जाल गरीबों को मिलने वाले आवास और शौचालय की मोदी सरकार की उपलब्धियां को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में विकसित और सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा।

Leave a Reply

Next Post

बीएसएफ की पूर्वी कमान के एडीजी ने भारत-बांग्लादेश सीमा का किया दौरा, तैयारियों का लिया जायजा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 19 मई 2024। बंगाल में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण से पहले बीएसएफ की पूर्वी कमान के अतिरिक्त निदेशक (एडीजी) रवि गांधी ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा का दौरा किया और तैयारियों का लिया जायजा। इस दौरान दक्षिण […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर