मां-बेटे की आत्महत्या का मामला, मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी के 6 नेता गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 20 अप्रैल 2022। तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) पार्टी के छह नेताओं को कामारेड्डी में एक रियल एस्टेट व्यवसायी और उसकी मां को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

गंगम संतोष और उनकी मां गंगम पद्मा ने 16 अप्रैल को कामारेड्डी के एक लॉज में टीआरएस नेताओं और एक सर्कल इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगा ली थी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम उठाने से पहले सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, संतोष ने रामायमपेट नगर अध्यक्ष पल्ले जितेंद्र गौड़ व पांच अन्य टीआरएस नेताओं और सर्कल इंस्पेक्टर नागार्जुन रेड्डी सहित सात लोगों का नाम लिया था। उन्होंने प्रताड़ित करने के लिए इन लोगों की तस्वीरें भी डालीं थीं। पुलिस ने कहा, “संतोष ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इन लोगों ने उनके बिजनेस को नुकसान पहुंचाया और उनका जीना दुश्वार कर दिया।”

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा, “इन्होंने (आरोपियों ने) मुझे आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया था। अब उम्मीद है कि कम से कम उनके मरने के बाद न्याय किया जाएगा। संतोष ने आरोप लगाया कि सर्कल इंस्पेक्टर ने एक मामले के संबंध में जांच के लिए उनका फोन लिया था। वह मामला बाद में खारिज भी हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने बाद में उनके फोन से गोपनीय जानकारी लेकर उसे वापस कर दिया। उन्होंने (इंस्पेक्टर ने) यह जानकारी टीआरएस नेताओं को दी, जिन्होंने इसका दुरुपयोग किया।

इसके बाद, उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को आरोपों की जांच करने का आदेश दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

सचिन पायलट बोले-इसबार नहीं बदलेगी राजस्थान में कांग्रेस सरकार, तोड़ देंगे पुरानी प्रथा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 20 अप्रैल 2022। राजस्थान के पूर्व उपमख्यमंत्री सचिन पायलट ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया है। पायलट ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होगी। राजस्थान का इतिहास रहा है कि बीते 30 साल में कोई भी सरकार दोबारा नहीं […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस