कैलिफोर्निया में चार भारतीयों का अपहरण, अपहृतों में दंपती व उनकी आठ माह की बच्ची शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कैलिफोर्निया 04 अक्टूबर 2022। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के मर्सिड शहर में सोमवार को चार भारतवंशियों का अपहरण कर लिया गया। अपहृतों में भारत मूल के चार नागरिकों में दंपती और उनकी आठ माह की मासूम बच्ची व उनका एक मित्र शामिल है। मर्सिड काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि 36 साल के जसदीप सिंह, 27 साल की उनकी पत्नी जसलीन कौर, उनकी आठ माह की बच्ची आरुही और 39 साल के अमनदीप सिंह का अपहरण किया गया है। एबीसी-10 ने यह खबर दी है।

अपहर्ता हथियारबंद और खतरनाक
अमेरिकी सुरक्षा एजेसियों ने कहा है कि संदिग्ध अपहर्ता हथियार बंद और खतरनाक इरादों वाले हैं। घटना के बारे में अभी ज्यादा विवरण जारी नहीं किया गया है, क्योंकि जांच आरंभिक चरण में है। अधिकारियों ने कहा है कि चारों भारतवंशियों का मर्सिड स्थित दक्षिण राजमार्ग 59 के ब्लॉक 800 में एक व्यवसायिक संस्थान के पास से अपहरण किया गया। घटना स्थल के पास खेरची दुकानें और रेस्टॉरेंट हैं। 

अपहरण का मकसद पता नहीं चला
एनबीसी न्यूज ने बताया कि अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध अपहरणकर्ता का वारदात के पीछे का मकसद पता नहीं चला है। उधर, शेरिफ कार्यालय ने संदिग्ध या पीड़ित से संपर्क नहीं करने की सलाह दी है। उनका पता लगाया जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि लोग संदिग्ध या पीड़ितों से संपर्क न करें और अगर वे दिखाई दें तो 911 पर कॉल करें।

2019 में तुषार अत्रे प्रेमिका की कार में मृत मिले थे
अमेरिका में भारतवंशियों के साथ आपराधिक घटनाएं व हमले की वारदातों की सूचनाएं आती रहती हैं। इसके पहले 2019 में भारतीय मूल के तकनीकी विशेषज्ञ तुषार अत्रे उनकी प्रेमिका की कार में मृत मिले थे। वे  अमेरिका में एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी के मालिक थे। कैलिफोर्निया स्थित घर से कथित तौर पर अपहरण के कुछ ही घंटे बाद ही उनका शव मिला था। 

Leave a Reply

Next Post

वायु सेना दिवस मनेगा आठ अक्टूबर को , 'हम भविष्य के लिए तैयार'-एयर चीफ मार्शल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अक्टूबर 2022। आठ अक्टूबर को भारतीय वायु सेना दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, जैसे-जैसे आने वाले कल का युद्धक्षेत्र बदल रहा है हम भी भविष्य की चुनौतियों […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए