‘अपनी आजाद और नई सोच को किसी भी हालात में न बदलें’, सैनिकों की ग्रैजुएट परेड में बोले राजनाथ सिंह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तेलंगाना की यात्रा पर हैं। उन्होंने आज हैदराबाद के डुंडीगल में वायु सेना अकादमी (एएफए) में 212 वें ‘ऑफिसर्स कोर्स’ की कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड (सीजीपी) का जायजा लिया। रक्षा मंत्री ने समारोह के दौरान स्नातक प्रशिक्षुओं को ‘प्रेसिडेंट कमीशन’ से सम्मानित किया। इसके अलावा ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ से भी स्नातक प्रशिक्षु को सम्मानित किया गया।

बताया जा रहा है कि समारोह में फ्लाइट कैडेट, भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों के साथ-साथ मित्र विदेशी देशों के अधिकारियों को ‘विंग्स’ और ‘ब्रेवेट्स’ से नवाजा जाएगा।

दुनिया में हर चीज लगातार परिवर्तनशील
कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘समय के हिसाब से तालमेल बनाने के लिए नवाचार का लाना बेहद आवश्यक है। नवाचार बदलती परिस्थितियों के अनुसार हमें तैयार करता है। दुनिया में हर चीज लगातार परिवर्तनशील है इसलिए हमें नवाचार पर भी उतना ही ध्यान देने की आवश्यकता है।’

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘मैं आपको एक बात जरूर बताना चाहूंगा। अपनी आजाद और नई सोच को किसी भी हालात में न बदलें।’ उन्होंने कहा कि आज आप इतने ऊर्जावान, उत्साहित, खुश, नई सोच और आदर्शवाद से भरपूर हैं। यदि आप इस खुशी और ऊर्जा को, इस आदर्शवाद को अपने दैनिक कार्य से एक मिनट पहले भी याद रखते हैं, तो निश्चित रूप से आप अपने आदर्शवाद को कभी नहीं खोएंगे। कैडेट की ऊर्जा, नवाचार और आदर्शवाद हमेशा आपके भीतर रहेगा। मुझे यकीन है कि आप इसे याद रखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

लीबिया के समुद्र तट पर बड़ा हादसा, प्रवासियों से भरा जहाज डूबा; बच्चों-महिलाओं समेत 61 की मौत की आशंका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लीबिया 17 दिसंबर 2023। लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब गए। यह जानकारी लीबिया में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर दी।आईओएम ने जिंदा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक